Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

बॉलीवुड की मशहूर शख्सियत सतीश कौशिक का निधन

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता, निर्माता, निर्देशक, कॉमेडियन, पटकथा लेखक सतीश कौशिक का आज की बीती रात को निधन हो गया. वो 66 वर्ष के थे. सतीश कौशिक अपने दोस्तों के साथ होली मनाने दिल्ली आए हुए थे. वहीं उनकी तबीयत बिगड़ने पर उनके दोस्त जल्दी से उन्हें गुरूग्राम के फोर्टिस अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया. डॉक्टरों को आशंका है कि बॉलीवुड के इस मशहूर शख्सियत की मौत हार्ट अटैक से नहीं हुई है इसी आशंका को दूर करने के लिए डॉक्टरों ने दिल्ली पुलिस को सतीश कौशिक की मौत की जानकारी दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने को कहा.

एक अपुष्ट खबर के अनुसार डॉक्टरों को ऐसा लग रहा है कि सतीश कौशिक कहीं से गिरे हैं ऐसे में शव का पोस्टमार्टम जरूरी है. सतीश कौशिक का जन्म हरियाणा के महेंद्रगढ़ में 13 अप्रैल 1956 को हुआ था. उन्होंने दिल्ली के किरोड़ीमल कॉलेज से ग्रैजुएशन की थी, इसके बाद उन्होंने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा और एफटीआईआई से भी पढ़ाई की थी. सतीश कौशिक का “मिस्टर इंडिया” में निभाया गया “कैलेंडर” का किरदार दर्शकों में बहुत लोकप्रिय रहा था. बॉलीवुड के एक और मशहूरअभिनेता और सतीश कौशिक के पुराने मित्र अनुपम खेर ने अपने ट्विटर हैंडल से ये दुख भरी जानकारी साझा की.

 

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग