Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

मुशीर खान का कमाल, डेब्यू मैच में सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को तोड़ा

Musheer Khan In Duleep Trophy: भारत में इस समय घरेलू क्रिकेट खेला जा रहा है। दलीप ट्रॉफी में कुछ बड़े खिलाड़ी भी अपना फॉर्म हासिल करने के लिए खेल रहे हैं। दलीप ट्रॉफी में एक युवा ने अपनी ओर सभी का ध्यान आकर्षित किया है।
Musheer Khan In Duleep Trophy

Musheer Khan In Duleep Trophy: भारत में इस समय घरेलू क्रिकेट खेला जा रहा है। दलीप ट्रॉफी में कुछ बड़े खिलाड़ी भी अपना फॉर्म हासिल करने के लिए खेल रहे हैं। दलीप ट्रॉफी में एक युवा ने अपनी ओर सभी का ध्यान आकर्षित किया है। इस खिलाड़ी का नाम है मुशीर खान, जो भारत की तरफ से टेस्ट मैच खेलने वाले सरफराज खान के भाई हैं।

उन्होंने ने दलीप ट्रॉफी के अपने डेब्यू मैच में अपनी शानदार बल्लेबाजी से सभी का दिल जीत लिया है। मुशीर ने अपनी इस पारी से चयनकर्ताओं का ध्यान भी अपनी ओर खींचा है। अगर वह इसी तरह से खेलते रहे, तो जल्द ही हम उन्हें भारतीय टीम में भी खेलते हुए देख सकते हैं।

मुशीर डेब्यू मैच में जड़ा शतक

मुशीर खान ने 181 रन बनाने साथ ही सचिन तेंदुलकर के 33 साल पहले बने रिकॉर्ड को तोड़ा। सचिन ने साल 1991 में 159 रन की पारी खेली थी।

दलीप ट्रॉफी में मुशीर खान इंडिया बी के लिए खेल रहे हैं। उनके भाई सरफराज खान भी इसी टीम से खेल रहे हैं। इंडिया ए के खिलाफ इंडिया बी की शुरुआत बेहद खास नहीं रही। एक समय इंडिया बी टीम 94 रनों पर सात विकेट खोकर संघर्ष कर रही थी।

8वें विकेट के लिए 205 रनों की साझेदारी

इसके बाद मुशीर खान ने अपने कंधों पर टीम की जिम्मेदारी संभाली। मुशीर खान ने इस मैच में 373 गेंदों में 16 चौके और 5 छक्कों की मदद से 181 रनों की पारी खेली। मुशीर ने इस मैच में नवदीप सैनी के साथ मिलकर 8वें विकेट के लिए 205 रनों की बेशकीमती साझेदारी की।

रणजी ट्रॉफी के फाइनल मैच में भी जड़ा शतक

इंडिया बी ने इस मैच में मुशीर की पारी की बदौलत 321 रन बनाए। मुशीर खान की इस पारी की चारों तरफ चर्चा हो रही है। जब टीम संकट में होती है, तब मुशीर अपनी टीम के लिए संकट मोचन की भूमिका निभाते हैं। रणजी ट्रॉफी के फाइनल में भी मुशीर ने शतक जड़ा था।

ये भी पढ़ें- Paris Paralympic 2024: प्रवीण कुमार ने जीता गोल्ड, भारत को दिलाया 26वां पदक

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग