Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

आम खाते ही आपके चेहरे पर निकलने लगते हैं पिंपल्स? तो इस तरह खाएं आम…

आम फलों का राजा कहा जाता है और गर्मियों में आम खाना कौन पसंद नहीं करता। हम आपको बताते हैं कि आम को किस तरह खाने से चेहरे पर पिंपल्स नहीं निकलेंगे...
Right Way To Eat Mango

Right Way To Eat Mango: पूरे देश में भयंकर गर्मी पड़ रही है। गर्मी से निजात पाने के लिए लोग अलग-अलग तरह के इंतजाम कर रहे हैं। गर्मी के मौसम में अगर फलों की बात करें तो फलों का राजा आम गर्मी में खूब पसंद किया जाता है। गर्मी के मौसम में लोग आम खाना खूब पसंद करते हैं। यदि आम खाते ही आपके चेहरे पर पिंपल्स आ जाएं तो लोग आम खाने से कतराने लगेंगे। ऐसा मानना है कि ज्यादा आम खाने से चेहरे पर पिंपल्स आ जाते हैं।

आम में काफी मात्रा में पाया जाता है पैथिक एसिड

जानकारों के मुताबिक, आम में कई ऐसी चीजें पाई जाती है, जो पेट में जाते ही स्किन पर पिंपल्स की वजह बन सकते हैं। लेकिन अगर आप आम खाने से पहले इस तरीके को अपनाएंगे तो इस परेशानी से आप बच सकते हैं। आम में नेचुरल मोलेक्यूल, जिसे पैथिक एसिड भी कहते हैं, यह काफी मात्रा में पाया जाता है। यह कई ड्राई फ्रूट्स जैसे बादाम आदि में भी पाया जाता है। अगर आप आम खाने से पहले इसे 1 घंटे या कम से कम 30 मिनट के लिए भी पानी में डुबोकर छोड़ दें तो यह एसिड के असर को खत्‍म कर देता है और पिंपल्स आने का डर खत्‍म हो जाता है। गांव में ऐसा देखा भी जाता है कि जब गांव के लोग पेड़ से आम तोड़कर आते हैं तो उसको पानी में डुबोकर रख देते हैं। आम ठंडा होने के बाद ही उसे खाते हैं।

आम खाते ही क्यों होते हैं पिंपल्स

  1. आम का ग्‍लाइसेमिक इंडेक्‍स काफी अधिक होता है, जो तेजी से ब्‍लड शुगर को बढ़ाता है और इससे इंसुलिन स्पाइक कर जाता है, जिससे एक्‍ने ट्रिगर कर जाता है।
  2. आम में अधिक शुगर होने की वजह से यह इंसुलिन को प्रभावित करता है और स्किन इन्फ्लेमेशन होने लगता है। जो पिंपल्स को बनाने का काम करता है।
  3. आम खाने से वसामय ग्रंथियां अधिक मात्रा में ऑयल का प्रोडक्‍शन करने लगता है, जिससे रोम छिद्र बंद हो जाते हैं और मुंहासे होना शुरु हो जाता है।
  4. आम गर्म होता है, इसके खाते ही शरीर में भी गर्माहट होने लगता है, जिससे पिंपल्स की समस्या बढ़ जाती है।

खाने से पहले पानी में डुबोकर रखें आम (Right Way To Eat Mango)

अगर आप को आम खाना बहुत अच्छा लगता है और आप पिंपल्स जैसी समस्या से बचना चाहते हैं तो आप भी आम को खाने से पहले इसे कुछ देर पानी में डुबोकर रख दें और आम के ठंडा होने के बाद इसे खाएं।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग