श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

सर्दियों के मौसम में गुड़ का सेवन करने के लाभ


सर्दियों के मौसम का आगमन हो गया है। सर्दियों के मौसम में सेहत का खास ख्याल रखना चाहिए और खाने में ज्यादातर गर्म चीजों का सेवन करना चाहिए। पोषक तत्वों से भरपूर गुड़ सेहत के लिए काफी लाभदायक होता है। इसकी तासीर गर्म होती है इसलिए सर्दियों में गुड़ खाना बेहद फायदेमंद होता है। यह कब्ज से भी राहत दिलाने में मददगार है। गुड़ स्वादिष्ट होने के साथ शरीर के लिए काफी गुणकारी माना जाता है। गुड़ सर्दियों में होने वाली बीमारियों से बचाने में मददगार है। अक्सर खाना खाने के बाद लोग गुड़ खाना पसंद करते हैं। सर्दियों के मौसम में गुड़ के साथ और कई चीजें भी खाई जा सकती हैं जो शरीर को अंदर से गर्म रखती हैं।

शहद

सर्दियों में रोजाना शहद में गुड़ मिलाकर खाने से स्वास्थय ठीक रहता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं जो इम्युनिटी बूस्टर के रूप में काम करते हैं। सर्दियों में मौसमी बीमारियों से बचने के लिए गुड़ और शहद का सेवन करना लाभकारी साबित होता है।

घी

सर्दियों में घी को सुपरफूड के रूप में जाना जाता है। यह खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ बीमारियों से बचाता है। लोग खाने में घी का इस्तेमाल कई तरीकों से करते हैं। खाना खाने के बाद घी और गुड़ का मिश्रण खाने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है और कब्ज से भी राहत मिलती है।

हल्दी

शरीर को गर्म रखने के लिए हल्दी वाला दूध पीने की सलाह दी जाती है। इसमें गुड़ मिलाकर पीने से सूजन से आराम मिलता है। इसके अलावा यह गले में खराश को शांत करने में भी मददगार है।

आंवला

विटामिन-सी से भरपूर आंवला शरीर को स्वस्थ रखने में काफी मददगार है। यह इम्युनिटी बूस्टर के रूप में काम करता है। आंवला पाउडर या ताजे आंवले को गुड़ के साथ मिलाकर खाने से सर्दियों में होने वाले इन्फेक्शन से राहत मिलती हैं।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

dehradun road accident
देहरादून में तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से चार लोगों की मौत, दो घायल
Ranya Rao Gold Smuggling Case
गोल्ड स्मगलिंग केस: कन्नड़ एक्ट्रेस रान्या राव ने DRI की पूछताछ में किए बड़े खुलासे
Mosques covered
उत्तर प्रदेश में होली को लेकर मस्जिदों को ढका गया, सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त
dehradun road accident
MP के धार जिले में हुए सड़क हादसा में 7 लोगों की मौत, 4 घायल
Holika Dahan 2025
होलिका दहन 2025: जानें होलिका दहन का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व
Gold Rate Today
सोने और चांदी की कीमतों में आया उतार, जानें आज के ताजा भाव