Sonakshi sinha wedding: सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चाओं में बनीं हुईं हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 23 जून को एक्ट्रेस अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल संग शादी के बंधन में बंध जाएंगी। लेकिन, इस बीच Reddit पर एक स्क्रीनशॉट काफी वायरल हो रहा है, जिसमें एक यूजर ने दावा किया है कि सोनाक्षी सिन्हा को उनकी मां पूनम सिन्हा इंस्टाग्राम पर फॉलो नहीं करतीं हैं। पूनम सिन्हा ने केवल अपने पति शत्रुघ्न सिन्हा, बेटे लव-कुश, अखिलेश यादव और एक अन्य व्यक्ति को फॉलो किया है। वहीं, इस पर कई लोगों का कहना है कि सोनाक्षी की शादी से परिवार खुश नहीं है। लिहाजा अब वे सभी एक्ट्रेस से दूरी बना रहे हैं। हालांकि, इसकी पुष्टि हम नहीं करते हैं।
दरअसल, बॉलीवुड एक्ट्रेस और शत्रुघन सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। खबरों के मुताबिक, एक्ट्रेस लंबे समय से जहीर इकबाल को डेट (Sonakshi Sinha Weeding) कर रही हैं। उन्हें कई बार पार्टी और इवेंट में स्पॉट किया जाता है। इसी बीच ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि सोनाक्षी और जहीर 23 जून को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। जी हां, दोनों की वेडिंग डेट को लेकर काफी चर्चा हो रही है।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, सोनाक्षी की शादी में बेहद खास दोस्तों और फैमिली के लोगों को बुलाया गया है। गेस्ट लिस्ट में हीरामंडी की स्टार कास्ट का नाम शामिल है। रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया जा रहा है कि वेडिंग कार्ड को मैग्जीन कवर की तरह डिजाइन किया गया है। जिसमें लिखा है, ‘अफवाहें सच हैं।’ मेहमानों को फॉर्मल आउटफिट पहनकर आने के लिए कहा गया है और शादी का जश्न मुंबई के बैस्टियन में मनाया जाएगा।











