Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

सोनाक्षी ही नहीं इन एक्ट्रेसेस ने भी अपने स्पेशल डे को बनाया और भी खास, पहनी मां की पुरानी साड़ी

Sonakshi Sinha And Zaheer Iqbal: सोना ने अपनी शादी के लिए अपनी मां पूनम सिन्हा की साड़ी को चुना हैं, जो काफी पुरानी है...
Sonakshi Sinha And Zaheer Iqbal

Sonakshi Sinha And Zaheer Iqbal: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी की खबरें लंबे समय से आ रही थीं। 23 जून को कपल शादी बंधन में बंध गया। दोनों ने रजिस्टर्ड मैरिज की है, जिसमें सिर्फ़ उनके दोस्त और परिवार के करीबी लोग ही मौजूद थे। सोनाक्षी और जहीर ने शादी की खूबसूरत फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है। शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आने के बाद सोनाक्षी सिन्हा की वेडिंग ड्रेस चर्चा का विषय बन गई हैं। दरअसल, सोना ने अपनी शादी के लिए अपनी मां पूनम सिन्हा की साड़ी को चुना हैं, जो काफी पुरानी है।

सोनाक्षी ने शादी के दिन अपनी मां पूनम सिन्हा की आइवरी कलर की चिकनकारी साड़ी और कुंदन ज्वेलरी पहनी थी, इसके साथ ही उन्होंने गले में चोकर हार, कानों में स्टड पहने थे। इस ख़ास दिन के लिए सोना ने मिनिमल मेकअप चुना, जो उनकी खूबसूरती पर चार चांद लगा रहा था।

अपने स्पेशल दिन पर सोना ने अपनी मां की साड़ी पहनी हैं, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया है पर क्या आप जानते हैं कि सोनाक्षी सिन्हा अकेली ऐसी एक्ट्रेस नहीं है, जिन्होंने अपने ख़ास दिन के लिए अपनी मां की साड़ी को चुना है। इससे पहले भी बॅालीवुड की कई हसीनाएं अपने खास दिन पर अपने मां की साड़ी पहनी हैं। चलिए आपको कुछ ऐसी ही हसीनाओं के बारे में बताते हैं…

यामी गौतम (Yami Gautam)

सोना से पहले यामी गौतम ने भी अपने शादी के दिन अपनी मां की साड़ी पहनी थी। एक्ट्रेस ने अपनी शादी के खास दिन पर सिल्क की साड़ी के साथ मैचिंग दुपट्टा पहना था, जिसमें यामी बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। इस लुक के साथ यामी ने पारंपरिक गहने पहने थे, जिसने उनकी खूबसूरती को और बढ़ा दिया था।

करीना कपूर (Kareena Kapoor)

Kareena Kapoor ने भी अपने शादी के लिए अपनी सासु मां की वेडिंग ड्रेस पहना था। करीना कपूर और सैफ अली खान की शादी 2012 में हुई थी। अपनी शादी के दिन सैफ अली खान की मां शर्मिला टैगोर का वेडिंग शरारा पहना था। इस वेडिंग आउटफिट को फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने कुछ नए मॉडिफिकेशन के साथ नया लुक दिया था।

गुल पनाग (Gul Panag)

गुल पनाग ने भी अपने स्पेशल डे के लिए अपनी मां का लंहगा पहना था। गुल पनाग ने 2011 में पायलट ऋषि अटारी के साथ शादी की थी। एक्ट्रेस ने अपने संगीत नाइट के दिन पर अपनी सासु मां की ड्रेस भी पहना था। गुल पनाग डोर, धूप, पाताल लोग और फैमिली मैन जैसे बड़े शो में नजर आ चुकी हैं।

सोनम कपूर (Sonam Kapoor)

सोनम कपूर ने भी अपनी मां सुनीता कपूर की साड़ी पहनी नजर आई थीं। एक्ट्रेस ने इसकी तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था। सोनम ने पोस्ट करते हुए लिखा कि, मेरी मां की 35 साल पुरानी घरचोला (साड़ी) पहनी हैं, मुझे ये साड़ी और ब्लाउज उधार देने के लिए धन्यवाद मां। इस ट्रेडिशनल लुक को कंप्लीट करने के लिए सोनम ने कुंदन ज्वेलरी पहनी थी।

Read More- सोनाक्षी सिन्हा ने शादी के लिए क्यों चुना 23 जून का ही दिन, एक्ट्रेस ने बताई वजह

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग
Mamata Banerjee Convoy Attacked
ममता बनर्जी के काफिले पर प्रदर्शनकारियों का हमला, कीचड़-जूते फेंके; हिरासत में TMC कार्यकर्ता की मौत पर हंगामा
PM Modi meets CWG 2026 Medal Winners
"जो खेलेगा, वो खिलेगा", पीएम मोदी ने CWG 2026 पदक विजेताओं से की मुलाकात
Jharkhand Protest
Jharkhand Protest: JPSC पेपर लीक केस में बड़ा एक्शन, 3 सदस्यों ने दिया इस्तीफा; राज्यपाल ने किया मंजूर