Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

आखिर क्यों इन सांसदों ने नहीं ली शपथ? मोदी सरकार से जताई नाराजगी

सत्र के पहले ही दिन संसद में जमकर हंगामा हुआ। कांग्रेस के सदस्य सुरेश, डीएमके नेता केटी बालू और टीएमसी सांसद सुदीप बंदोपाध्याय ने शपथ नहीं ली...
parliament first session 18th lok sabha k suresh dmk leaders kt balu tmc sudip bandyopadhyay did not take oath BJP NDA INDIA

First Session 18th Lok Sabha: 18वीं लोकसभा का पहला सत्र सोमवार, 24 जून को शुरू हो गया। पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत मोदी कैबिनेट के मंत्रियों ने शपथ ली। हालांकि, सत्र के पहले ही दिन संसद में जमकर हंगामा हुआ। कांग्रेस के सदस्य सुरेश, डीएमके नेता केटी बालू और टीएमसी सांसद सुदीप बंदोपाध्याय ने शपथ नहीं ली।

दरअसल, ये तीनों सांसद प्रोटें स्पीकर के चुनाव से खुश नहीं है। उन्होंने भर्तृहरि महताब के निर्वाचन पर आपत्ति जताई है। पीएम मोदी के बाद राधा मोहन सिंह और फग्गन सिंह कुलस्ते ने सदस्य के रूप में शपथ ली। दोनों सदस्य अगले दो दिन सदन की कार्यवाही के संचालन में प्रोटेम स्पीकर महताब की सहायता करेंगे। इसके अलावा के सुरेश, केटी बालू और टीएमसी सांसद सुदीप बंदोपाध्याय को भी राधा मोहन सिंह और फग्गन सिंह कुलस्ते के साथ सभापतियों के पैनल में चुना गया है लेकिन उन्होंने शपथ नहीं ली।

इस दिन होगा लोकसभा स्पीकर का चुनाव

प्रोटेम स्पीकर के चुनाव पर संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू (First Session 18th Lok Sabha) ने कहा कि संसद के इतिहास में प्रोटेम स्पीकर कभी मुद्दा नहीं रहा है। हम संविधान, नियम के अनुसार काम करते हैं सभी सदस्यों को मिलकर संसद चलानी है। वहीं, 26 जून को लोकसभा स्पीकर का चुनाव किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- लोकसभा का पहला सत्र शुरू, PM मोदी ने ली सांसद के रूप में शपथ; संसद में विपक्ष का हंगामा

पहले ही दिन संसद में विपक्ष का हंगामा

वहीं, संसद में विपक्ष का हंगामा भी देखने को मिला संसद सत्र (Lok Sabha Session 2024) शुरू होने से पहले कांग्रेस की नेता सोनिया गांधी ने कहा कि संविधान बोलेगा। विपक्ष ने संविधान की कॉपी लेकर संसद भवन में गांधी प्रतिमा के सामने विरोध प्रदर्शन किया। इसके अलावा प्रोटेम स्पीकर भर्तृहरि महताब ने वायनाड लोकसभा सीट से कांग्रेस नेता राहुल गांधी का इस्तीफा स्वीकार कर लिया। राहुल गांधी ने रायबरेली लोकसभा सीट बरकरार रखी।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार