Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

‘स्त्री 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, शाहरुख की ‘पठान’ को भी छोड़ा पीछे

श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म 'स्त्री 2' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों की ओर से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। 'स्त्री 2'  शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' से भी आगे निकल गई है।
Stree 2 | SHRESHTH BHARAT

Stree 2 Opening Day Box Office Collection: श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव अभिनीत फिल्म ‘स्त्री 2’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज हुई ये फिल्म ने आते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है।

इस फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों की ओर से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस फिल्म का निर्देशन अमर कौशिल ने किया है। ‘स्त्री 2’ में अपारशक्ति खुराना, अभिषेक बनर्जी और पंकज त्रिपाठी जैसे दिग्गज अभिनेताओं ने काम किया है।

ओपनिंग डे पर ‘Stree 2‘ ने कमाए इतने करोड़

ओपनिंग डे पर फिल्म ने 60.3 करोड़ रुपये कमाए है। इसके साथ ही ‘कल्कि 2898 एडी‘ (हिंदी) और ‘फाइटर’ को पछाड़ते हुए ‘स्त्री 2’ साल 2024 की सबसे बड़ी ओपनिंग लेने वाली फिल्म बन गई है।

Shraddha Kapoor का छलका दर्द, दो फ्लॉप फिल्मों के बाद नहीं मिल रहा था काम फिर…

‘स्त्री 2’ का बुधवार को कुछ खास ओपनिंग प्रीमियर हुआ, इस दौरान फिल्म ने 8.5 करोड़ रुपये की कमाई की। गुरुवार को फिल्म ने 51.8 करोड़ रुपये के साथ ओपनिंग डे पर 60.3 करोड़ रुपये तक की कमाई की।

बता दें कि ये फिल्म साल 2018 में आई ‘स्त्री’ का सीक्वल है और अब  ‘स्त्री 2’ ने ‘स्त्री’ को भी पीछे छोड़ दिया है, क्योंकि ‘स्त्री’ को भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कमाल करने में छह दिन लगे थे।  

बड़ी बजट की फिल्मों को पछाड़ बनाया रिकॉर्ड

‘स्त्री 2’  शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ से भी आगे निकल गई है। पठान ने अपने ओपनिंग डे पर  55 करोड़ कमाए थे, जिसे इस फिल्म ने पछाड़ दिया है।

Emergency Trailer: ‘इंडिया इज इंदिरा, इंदिरा इज इंडिया’, कंगना की ‘इमरजेंसी’ का ट्रेलर रिलीज

‘स्त्री 2’ पिछले साल आई शाहरुख की ‘जवान’ के बाद हिंदी फिल्मों के लिए अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बन गई है। ‘जवान’ ने बॉक्स ऑफिस पर 65.5 करोड़ रुपये की शानदार ओपनिंग ली थी। ‘जवान’ साल 2023 की सबसे बड़ी हिट फिल्म बनकर उभरी थी।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा
JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही