Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

‘एनिमल’ से ज्यादा धमाकेदार होगी शाहरुख की अगली फिल्म? ‘किंग’ को लेकर आया अपडेट

हाल ही में, शाहरुख खान ने अपनी इस फिल्म के एक्शन सीन्स के बारे में बात की है और बताया है कि फिल्मों में एक्शन करते समय उन्हें किन-किन मुश्किलों का सामना करना पड़ता है...
shahrukh-khan-confirms-his-next-film-king-and-talks-about-action-scenes read here

King Update: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान अपनी पिछली तीन सुपरहिट फिल्मों की सफलता के बाद एक नए प्रोजेक्ट में जुट गए हैं। उनकी अगली फिल्म का नाम ‘किंग’ है और उन्होंने इस पर काम शुरू कर दिया है। इस फिल्म को लेकर लगातार नए अपडेट आ रहे हैं और बताया जा रहा है कि इसमें जबरदस्त एक्शन होगा।

हाल ही में, शाहरुख खान ने अपनी इस फिल्म के एक्शन सीन्स के बारे में बात की है और बताया है कि फिल्मों में एक्शन करते समय उन्हें किन-किन मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। आइए जानते हैं कि किंग खान ने इस बारे में क्या कहा।

‘किंग’ को लेकर क्या बोले SRK?

एक हालिया इवेंट में शाहरुख खान ने बताया कि उनकी अगली फिल्म का नाम ‘किंग’ (King Update) है। उन्होंने कहा, “इस फिल्म में मैं नजर आऊंगा और मुझे इस पर काम शुरू करना है। इसके लिए मुझे अपना वजन भी कम करना होगा। इस बार मुझे अपने कम्फर्ट जोन से बाहर निकलना है ताकि एक्शन सीन्स करते समय मेरा दर्द किसी को दिखाई न दे। एक्शन सीन्स करना बहुत दर्दनाक होता है। हमेशा मेरे पास आइसिंग मशीन के दो बैग होते हैं, जिनकी मदद से मैं दर्द कम करता हूं। मैं सच बता रहा हूं, एक्शन करने के बाद खुद को देखना मुझे सबसे बुरा लगता है। फिल्म में मैं हमेशा बहुत कूल लगता हूँ, लेकिन सेट पर कोई मेरी कमर दबा रहा होता है और मैं ठीक से चल भी नहीं पाता, फिर भी मुझे कैमरे के सामने मुस्कुराना होता है। ये सब बहुत मुश्किल होता है।”

यह भी पढ़ें- ऐश्वर्या राय से तलाक की खबरों पर Abhishek Bachchan ने दिया रिएक्शन, कहा- मुझे बहुत दुख है…

शाहरुख खान ने अगली फिल्म किंग की कंफर्म

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान अपनी बेटी सुहाना खान के साथ बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। जी हां, आपने सही सुना! शाहरुख की आने वाली फिल्म ‘किंग’ में सुहाना भी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती नजर आएंगी। यह पहली बार होगा जब पिता-पुत्री की जोड़ी बड़े पर्दे पर साथ दिखाई देगी।

यह भी पढ़ें- ‘बोल्डनेस क्वीन’ हैं सुपरस्टार नागार्जुन की होने वाली बहू, दे चुकी हैं एक से बढ़कर एक इंटीमेट सीन 

फिल्म में सुहाना एक युवा और प्रतिभाशाली अभिनेता अभय वर्मा के साथ रोमांस करती नजर आएंगी। अभय को हाल ही में फिल्म ‘मुन्ज्या’ में उनके शानदार अभिनय के लिए काफी प्रशंसा मिली है। इस जोड़ी की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों को जरूर पसंद आएगी।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

AI-Powered Param Pragya Facility at IIT Delhi
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, ‘परम प्रज्ञा’ का किया वर्चुअल उद्घाटन; बोले- चिप से जहाज तक यहीं होगा निर्माण
US Tariff On India
रूस से तेल खरीदने की कीमत चुकाएगा भारत? अमेरिका ने खोला 100% टैरिफ का रास्ता; अमेरिकी सीनेट से प्रतिबंध बिल पास
Atiq Ahmed Son’s Funeral
भाई अबान के जनाजे में शामिल होंगे उमर-अली, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी पैरोल; कड़ी सुरक्षा में पहुंचेंगे प्रयागराज
Agra
आगरा की धंसी सड़क पर सियासत, गड्ढे में उतरकर सपा नेता ने सरकार से पूछे विकास के सवाल
Ambedkar Nagar News
'युवाओं, किसानों और महिलाओं के हितों के खिलाफ है सपा का रवैया', अंबेडकर नगर से सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना
Ramayana Global Release
'रामायण' रचेगी इतिहास! 59 हजार स्क्रीन्स पर होगी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म रिलीज; तोड़ेगी 'अवतार 2' और 'RRR' का रिकॉर्ड