Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

चार दिन के अंदर ही Kalki 2898 AD ने तोड़े सारे रिकार्ड, जानें अब तक कितनी हुई कमाई

Kalki 2898 AD: फिल्म देश और वर्ल्ड वाइड धुआंधार कलेक्शन कर रही है। रिलीज के महज चार दिनों के अंदर ही कल्कि 2898 AD ने भारत में 343 करोड़...
Kalki 2898 AD| shreshth bharat

Kalki 2898 AD: प्रभास, अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण और कमल हासन स्टारर फिल्म Kalki 2898 AD ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। फिल्म देश और वर्ल्ड वाइड धुआंधार कलेक्शन कर रही है। रिलीज के महज चार दिनों के अंदर ही कल्कि 2898 AD ने भारत में 343 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।

वहीं, बस हिंदी भाषा में इस फिल्म ने 128 करोड़ रुपये की कमाई की हैं। Kalki 2898 AD ने अब तक दुनियाभर में 555 करोड़ का कलेक्शन किया है। कहा जा रहा कि ये फिल्म बहुत जल्द 600 करोड़ के क्लब में शामिल हो सकती है। मगर ऐसा होते दिख नहीं रहा, आइए जानते हैं क्यों…

Read More- खुलासा! ना अरमान ना सना ये कंटेस्टेंट बनेगा Bigg Boss OTT 3 का विनर? पढ़ें पूरी खबर

‘कल्कि 2898 एडी’ ने अपनी ओपनिंग डे पर 95.3 करोड़ का कलेक्शन किया था। फिर दूसरे दिन 59.3 करोड़, तीसरे दिन 66.2 करोड़, चौथे दिन 88 करोड़ और पांचवें दिन 34.6 करोड़ का कलेक्शन कर बॉक्स ऑफिस पर खलबली मचा दी थी, लेकिन पहले दिन के मुकाबले इसकी कमाई में गिरावट देखने को मिल रही है। इसलिए यह अनुमान लगाया जा रहा है कि ये फिल्म 600 करोड़ के क्लब में शामिल नहीं हो पाएगी।

जर्मनी और मलेशिया में कल्कि 2898 एडी का डंका

‘Kalki 2898 AD’ ने मलेशिया में धूम मचा रखी है। फिल्म ने ‘सालार’ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है। साथ ही जर्मनी में भी इस फिल्म ने ‘RRR’, ‘साहो’, ‘ब्रह्मास्त्र’ और KGF 2 जैसी फिल्मों के बॉक्स ऑपिस कलेक्शन को भी धूल चटा दी है और वहां सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई हैं।

तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बनी Kalki 2898 AD

कल्कि 2898 AD ने पहले दिन दुनिया भर में 191.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इसके साथ ही यह फिल्म 2024 की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बन गई।

Read More- चार शादियां करना चाहते हैं अरमान मलिक, हिंदू से बने मुस्लिम? ‘बीवी न 1’ ने बताई सच्चाई

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग