Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

‘मुझे उम्मीद नहीं है’…बांग्लादेश सीरीज में जगह मिलने को लेकर सरफराज ने क्यों कही ये बात?

भारत और बांग्लादेश क्रिकेट टीम के बीच 19 सितंबर से दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जानी है। अभी इस सीरीज के लिए टीम का चयन नहीं हुआ है। भारतीय क्रिकेटर सरफराज खान ने इस सीरीज में अपने चयन को लेकर बड़ी बात कर दी है।
Sarfaraz Khan| shreshth bharat

Sarfaraz Khan: भारत और बांग्लादेश के बीच 19 सितंबर से दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जानी है। इस सीरीज के लिए अभी टीम का चयन नहीं हुआ है। इस बीच भारत में घरेलू क्रिकेट में रनों का अंबार लगाने वाले सरफराज ने एक बयान देकर सबको चौंका दिया है। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले टेस्ट मैचों में उनका चयन पक्का नहीं है।

एक मीडिया चैनल से बात करने के दौरान सरफराज ने कहा कि “मैं बांग्लादेश सीरीज को नहीं देख रहा हूं। लेकिन मुझे प्रक्रिया का पालन करना होगा और तैयार रहना होगा। मुझे बिलकुल भी उम्मीद नहीं है कि इस सीरीज में मेरा चयन हो, लेकिन मौका मिलने पर मैं तैयार रहूंगा।

Sarfaraz Khan ने डेब्यू मैच में किया था शानदार प्रदर्शन

सरफराज को फरवरी-मार्च में इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई घरेलू टेस्ट सीरीज में डेब्यू का मौका मिला था। इस युवा खिलाड़ी ने अपने डेब्यू मैच में शानदार अंदाज में अर्धशतक जड़ा था और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया था। सरफराज ने अपनी पहली टेस्ट पारी में 62 और दूसरी में 68 रन नाबाद बनाए थे। इसके बाद, धर्मशाला टेस्ट में भी 56 रनों की पारी खेली थी।

Paris Olympics 2024: मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों की प्राइज मनी पर लगेगा टैक्स? जानें पूरा मामला

सरफराज खान को इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए शुरुआत में नहीं चुना गया था, लेकिन बाद में केएल राहुल के चोटिल होकर बाहर होने की वजह से उन्हें भारतीय टीम में मौका मिला था। लेकिन अब कई भारतीय सीनियर खिलाड़ी बांग्लादेश टेस्ट सीरीज के लिए उपलब्ध हैं।

भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच बनाए गए मोर्ने मोर्केल, जय शाह ने किया एलान

आपको बता दें कि सरफराज खान ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद से पेशेवर स्तर पर क्रिकेट नहीं खेली है। मौजूदा समय में वह बुची बाबू टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहे हैं और उन्हें मुंबई टीम की कप्तानी सौंपी गई है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग