श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

‘पंचायत 3’ के विधायक जी ने पंकज त्रिपाठी पर कसा तंज, सामने आया ‘कालीन भैया’ का रिएक्शन

पंचायत में विधायक जी का किरदार निभाने वाले पंकज झा को उनकी एक्टिंग के लिए खूब सराहना मिल रही है। हालांकि, अपनी रियल लाइफ में पंकज अन्य एक्टर और डायरेक्टर पर स्टेटमेंन्ट...
panchayat | Panchayat Season 3 | pankaj jha | pankaj tripathi | shreshth bharat

Pankaj Jha Statement: अमेजन की पॉपुलर सीरीज ‘पंचायत 3’ हाल ही में रिलीज हुई है। इस सीरीज को दर्शकों ने काफी पसंद किया है। पंचायत में विधायक जी का किरदार निभाने वाले पंकज झा को उनकी एक्टिंग के लिए खूब सराहना मिल रही है। हालांकि, अपनी रियल लाइफ में पंकज अन्य एक्टर और डायरेक्टर पर स्टेटमेंन्ट देते नजर आ रहे हैं। हाल ही में पंकज झा ने पंकज त्रिपाठी को लेकर विवादित बयान दिया है।

पंकज झा ने दिया विवादित स्टेटमेंट

‘पंचायत 3’ के विधायक जी यानि पंकज झा ने पंकज त्रिपाठी पर राजनीति करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि इंडस्ट्री में कई एक्टर्स ऐसे भी हैं, जो एक्टर्स का काम छीनते हैं और बाद में अपने स्ट्रगल को ग्लैमराइज करते हैं। एक इंटरव्यू के दौरान वह पहले भी बता चुके हैं कि पंकज त्रिपाठी ने उन्हें ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ में रिप्लेस किया था। इसी पर एक्टर का दोबारा रिएक्शन सामने आया है। इससे पहले एक्टर अनुराग कश्यप को लेकर विवादित बयान दे चुके हैं।

पंकज त्रिपाठी के स्ट्रगल पर कसा तंज

पंकज झा ने पंकज त्रिपाठी के बारे में कहा, ‘कुछ लोग किसी का चप्पल चुरा लेते हैं और कहते हैं कि वह हमारे लिए बहुत बड़े एक्टर हैं, इसलिए उनका चप्पल चुरा लिया।’ यहां एक्टर ‘कालीन भैया’ के जीवन की उस घटना की बात कर रहे हैं, जब वह पटना के मौर्या होटल में काम करते थे। वहां मनोज बाजपेयी रुकने के लिए आए थे और अपना चप्पल भूल गए थे। उन चप्पलों को पंकज त्रिपाठी ने अपने पास रख लिया था।

पंकज त्रिपाठी का रिएक्शन

पंकज त्रिपाठी का इस पर रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने कहा, ‘झा जी एक अच्छे और काबिल एक्टर हैं। उनका एक बढ़िया व्यक्तित्व है। वह हर जगह मजाकिया बातें करते हैं। माहौल एकदम खुशनुमा कर देते हैं।’ एक्टर ने पंकज झा को उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट्स के लिए शुभकामनाएं भी दी। इसके अलावा उन्होंने ज्यादा कुछ नहीं कहा था।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Operation Sindoor
'ऑपरेशन सिंदूर' पर गहराया राजनीतिक विवाद, विपक्ष ने संसद में दिए रक्षा मंत्री के बयान को लेकर सरकार से मांगा जवाब; जानें पूरा मामला
Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर चंदा हेराफेरी मामले पर गरमाई राजनीति, अखिलेश ने उठाए सरकार पर सवाल; बोले- भक्तों की आस्था से खिलवाड़ हुआ
Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज