Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

कभी बाप ने जिस हसीना को कहा था ‘हॉट’, बेटे ने उससे ही रचाई सगाई

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक पुराना वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें तेलुगु सिनेमा के सुपरस्टार नागार्जुन अपनी होने वाली बहू शोभिता धुलिपाला की जमकर तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं...
Nagarjuna On Sobhita Dhulipala Old Video Viral amid engagement with naga chaitanya watch

Nagarjuna On Sobhita Dhulipala Old Video Viral: टॉलीवुड के चर्चित अभिनेता नागा चैतन्य ने शोभिता धूलिपाला के साथ सगाई कर ली है। सामंथा से अलग होने के बाद, चैतन्य और शोभिता काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों ने हाल ही में एक निजी समारोह में सगाई की, जिसमें उनके परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए। चैतन्य के पिता नागार्जुन ने सोशल मीडिया पर इस कपल की पहली तस्वीर साझा की है।

इसी बीच, नागार्जुन का एक पुराना वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में नागार्जुन कुछ ऐसा कह रहे हैं जो इस मौके पर काफी मजेदार लग रहा है।

रेडिट पर छाया पुराना वीडियो (Nagarjuna On Sobhita Dhulipala Old Video Viral)

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक पुराना वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें तेलुगु सिनेमा के सुपरस्टार नागार्जुन अपनी होने वाली बहू शोभिता धुलिपाला की जमकर तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं। ये वीडियो साल 2018 का है, जब एक्टर अदिवी शेष की फिल्म ‘गुडाचारी’ की सक्सेस पार्टी में नागार्जुन पहुंचे थे। इस पार्टी में शोभिता धुलिपाला भी मौजूद थीं और नागार्जुन ने स्टेज पर खड़े होकर उनकी खूब तारीफ की थी।

यह भी पढ़ें- सामंथा से अलग होने के बाद दूसरी शादी करने जा रहे नागा चैतन्य, इस एक्ट्रेस से की सगाई

यूजर्स कर रहे जमकर कमेंट

नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला की सगाई के बाद से सोशल मीडिया पर नागार्जुन का एक पुराना वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में नागार्जुन शोभिता धुलिपाला की खूब तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद से लोग सोशल मीडिया पर तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।

‘रिश्तों के भी रूप बदलते हैं’

नागार्जुन ने वायरल क्लिप पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, ‘रिश्तों के भी रूप बदलते हैं।’ दूसरे यूजर ने कमेंट कर लिखा, ‘नए नए सांचे में ढलते हैं एक लड़की आती है, एक पीढ़ी जाती है बनती कहानी नई.. क्योंकि ससुर भी कभी सिंप था।’ तीसरे यूजर ने लिखा, ‘शादी के बाद परिवार की गतिशीलता बहुत अजीब हो जाएगी, यह जानते हुए कि आपका ससुर आपको हॉट और अट्रैक्टिव पाता है।’  तो एक अन्य यूजर ने मीम शेयर किया है, जिसमें लिखा है, ‘कितना पारिवारिक माहौल है।’

नागार्जुन ने शेयर किया पोस्ट

बता दें कि सुपरस्टार नागार्जुन ने अपने बेटे नागा चैतन्य और शोभिता धूलिपाला (Naga Chaitanya Sobhita Dhulipala Engagement) की सगाई की खबर को सोशल मीडिया पर साझा कर सभी को चौंका दिया। नागार्जुन ने दोनों की कुछ बेहद खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें दोनों एक-दूसरे के साथ बेहद खुश नज़र आ रहे हैं। शोभिता पीच और गुलाबी रंग की साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग
Mamata Banerjee Convoy Attacked
ममता बनर्जी के काफिले पर प्रदर्शनकारियों का हमला, कीचड़-जूते फेंके; हिरासत में TMC कार्यकर्ता की मौत पर हंगामा
PM Modi meets CWG 2026 Medal Winners
"जो खेलेगा, वो खिलेगा", पीएम मोदी ने CWG 2026 पदक विजेताओं से की मुलाकात