Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Paris Olympics 2024: भारतीय हॉकी टीम ने स्पेन को 2-1 से हराया, जीता ब्रॉन्ज मेडल

India vs Spain Hockey: भारत और स्पेन की पुरुष हॉकी टीमें एक-दूसरे के सामने हैं। भारतीय टीम पेरिस ओलंपिक 2024 में हॉकी सेमीफाइनल मुकाबला हारकर ब्रॉन्ज मेडल के लिए खेल रही है।
Paris Olympics 2024 India vs Spain Hockey

Paris Olympics 2024 India vs Spain Hockey: भारत और स्पेन की पुरुष हॉकी टीमें एक-दूसरे के सामने थी। भारतीय टीम पेरिस ओलंपिक 2024 में हॉकी सेमीफाइनल मुकाबला हारकर ब्रॉन्ज मेडल के लिए खेल रही थी। इस मुकाबले में भारत ने स्पेन को 2-1 से हराकर ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया है। भारत ओलंपिक में लगातार दूसरी बार ब्रॉन्ज मेडल जीता है।

बता दें, स्पेन के खिलाफ भारत का हालिया प्रदर्शन शानदार रहा है। हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने ओलंपिक में लगातार दूसरा ब्रॉन्ज जीता है। भारतीय टीम ने टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक अपने नाम किया था। वहीं, अनुभवी गोलकीपर पीआर श्रीजेश करियर का अपना आखिरी मैच खेल रहे हैं। इसके बाद वह हॉकी को अलविदा कह देंगे।

हॉकी टीम की जीत पर पीएम मोदी ने दी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं

एक ऐसी उपलब्धि जिसे आने वाली पीढ़ियाँ याद रखेंगी। भारतीय हॉकी टीम ने ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीता है। यह इसलिए भी खास है क्योंकि यह ओलंपिक में उनका लगातार दूसरा पदक है। उनकी सफलता कौशल, दृढ़ता और टीम भावना की जीत है। उन्होंने बहुत हिम्मत और लचीलापन दिखाया। खिलाड़ियों को बधाई। हर भारतीय का हॉकी से भावनात्मक जुड़ाव है और यह उपलब्धि हमारे देश के युवाओं के बीच इस खेल को और भी लोकप्रिय बनाएगी।

अमित शाह ने भारतीय हॉकी टीम को दी शुभकामनाएं

क्या शानदार प्रदर्शन है! पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने पर हमारी पुरुष हॉकी टीम को बहुत-बहुत बधाई । आपका दमदार प्रदर्शन और बेदाग खेल कौशल खेल के लिए एक नया उत्साह जगाएगा। आपकी उपलब्धि ने तिरंगा का गौरव बढ़ाया है।

वहीं, पंजाब के सीएम भगवंत मान ने खेल नीति के मुताबिक, पंजाब के खिलाड़ियों को 1 करोड़ रुपये देने का एलान किया है।

https://twitter.com/BhagwantMann/status/1821552707662209373

भारत 2-1 से आगे

भारत ने तीसरे क्वार्टर में पेनाल्टी कॉर्नर पर गोल दागकर स्पेन पर बढ़त बना ली थी। कैप्टन हरमनप्रीत सिंह ने शानदार गोल दागकर भारत को 2-1 से आगे कर दिया था। भारत ने दूसरा गोल 32वें मिनट में गोल दागा था।

तीसरा क्वार्टर खत्म, भारत 2-1 से आगे

तीसरा क्वार्टर खत्म होने से पहले भारत ने स्पेन पर 2-1 की बढ़त बनाई हुई थी। भारतीय टीम के लिए ब्रॉन्ज मेडल जीतने के लिए अगले 15 मिनट बेहद अहम थे।

आखिरी मिनटों भारत 10 खिलाड़ियों के साथ खेला

भारतीय टीम ने स्पेन पर 2-1 की बढ़त बनाई हुई थी। आखिरी मिनटों भारत 10 खिलाड़ियों के साथ खेला था। टीम इंडिया ने ओलंपिक में दो ब्रॉन्ज मेडल जीतकर इतिहास रचा है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग