Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

आलिया या दीपिका, किसने फैशन में जीता दर्शकों का दिल? देखें रिपोर्ट

Deepika Padukone VS Alia Bhatt: कुछ ऐसा ही बॉलीवुड की टॉप दो एक्ट्रेसेस के बीच देखने को मिला। ये कॉम्पिटिशन फिल्मों या पैसों को लेकर...
Deepika Padukone VS Alia Bhatt

Deepika Padukone VS Alia Bhatt: कहा जाता हैं कि बॉलीवुड की हसीनाएं अगर फटी-पुरानी ड्रेस भी पहन लें, तो वो फैशन बन जाता है। एक्ट्रेसेस को आए दिन स्टाइलिश कपड़े पहने स्पॉट किया जाता है। पर वो कहते हैं न कि जहां चमक-धमक होती है, वहां कॉम्पिटिशन भी बहुत तगड़ा होता है। कुछ ऐसा ही बॉलीवुड की टॉप दो एक्ट्रेसेस के बीच देखने को मिला। ये कॉम्पिटिशन फिल्मों या पैसों को लेकर नहीं, बल्कि फैशन को लेकर है।

दरअसल, बॉलीवुड की दो हसीनाएं दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट ने एक जैसी पोल्का डॉट प्रिंटेड ड्रेस पहनी, जिसके बाद फैंस दोनों की तुलना करने लगे कि आखिर किसने इस ड्रेस को सबसे अच्छे तरीके से कैरी किया है। अब इसका जवाब देने के लिए हमें आलिया और दीपिका के ओवरऑल लुक के बारे में विस्तार से जानना होगा।

Read More- दुबई में नई बेगम संग रोमांटिक हुए मुनव्वर फारूकी, नहीं की लाज शर्म सरेआम कर डाला Kiss

दीपिका पादुकोण के रेट्रो-स्टाइल लुक ने लोगों को किया दीवाना

‘छपाक’ फिल्म के प्रमोशन के दौरान दीपिका पादुकोण ब्लैक एंड व्हाइट पोल्का डॉट्स ड्रेस पहनकर जब बाहर निकलीं, तो लोग उनके दीवाने हो गए। इसका श्रेय उनके खूबसूरत OOTD की रेट्रो-स्टाइल डिटेलिंग को मिलता है। दीपिका ने प्रिंटेड डॉट मैक्सी ड्रेस में फ़्लॉन्सी ऑफ़-शोल्डर स्लीव्स थीं, जो उनपर बेहद खूबसूरत लग रही थी। उनके आउटफिट के मोनोक्रोम पैलेट ने उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा दिया था।

अपनी स्टाइलिंग के साथ भी दीपिका ने फैंस को निराश नहीं किया। फुल ब्रो और न्यूड लिप्स वाला उनका नैचुरल मेकअप लुक उनके आउटफिट पर जंच रहा था।

Deepika Padukone VS Alia Bhatt: आलिया भट्ट ने पोल्का डॉट ड्रेस में ढ़ाया कहर

वहीं, अगर आलिया भट्ट की बात करें तो उनके मोनोक्रोम पोल्का डॉट ड्रेस ने भी लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। आलिया ने सुंदर पैटर्न से सजी मैक्सी ड्रेस को बड़े अच्छे अंदाज में कैरी किया है। वह अपने प्यारे आउटफिट में बेदाग दिख रहीं थी, जिसमें रफ़ल्ड नेकलाइन और शॉर्ट स्लीव्स थे, जो सादगी का प्रतीक माना जाता है।

ड्रेस में कर्व को हाइलाइट करने वाली फिटेड चोली को ए-लाइन स्कर्ट से जोड़ा गया था, जो एक फिट और फ्लेयर सिल्हूट बना रहा था। मिड-लेंथ की इस ड्रेस में आलिया बला की खूबसूरत लग रही थीं। आलिया ने ड्रेस के साथ अपने लुक को एकदम सिंपल रखा था। आलिया ने अपने लुक को न्यूड स्ट्रैपी हील्स और एक हाई पोनीटेल के साथ कैरी किया, जो उन पर काफी खूबसूरत लग रहा था।

(Deepika Padukone VS Alia Bhatt) हमारा मानना ​​है कि दोनों ही एक्ट्रेस अपने स्टाइलिंग में इस ड्रेस को कैरी करने में कामयाब रही हैं। दोनों ने ही इस ड्रेस को शानदार तरीके से कैरी किया। इसलिए, हमारे लिए किसी निर्णय पर पहुंचना बहुत मुश्किल है।

Read More- बिग बॉस से पायल के बेघर होने की ये हैं खास वजहें, 5 प्वाइंट्स में जानें सारा गेम

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग
Mamata Banerjee Convoy Attacked
ममता बनर्जी के काफिले पर प्रदर्शनकारियों का हमला, कीचड़-जूते फेंके; हिरासत में TMC कार्यकर्ता की मौत पर हंगामा
PM Modi meets CWG 2026 Medal Winners
"जो खेलेगा, वो खिलेगा", पीएम मोदी ने CWG 2026 पदक विजेताओं से की मुलाकात
Jharkhand Protest
Jharkhand Protest: JPSC पेपर लीक केस में बड़ा एक्शन, 3 सदस्यों ने दिया इस्तीफा; राज्यपाल ने किया मंजूर