Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

स्वाति मालीवाल मारपीट मामले में बढ़ी बिभव कुमार की मुश्किलें, HC ने टाली सुनवाई

स्वाति मालीवाल के साथ कथित मारपीट मामले में बिभव कुमार की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। दिल्ली हाईकोर्ट ने बिभव की याचिका पर सुनवाई 8 जूलाई तक टाल दी है...
Delhi high court postponed hearing in Bibhav Kumar swati maliwal assault case till eight July Arvind Kejriwal

Bibhav Kumar Hearing: राज्य सभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ कथित मारपीट मामले में बिभव कुमार की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। दिल्ली हाईकोर्ट ने बिभव की याचिका पर सुनवाई 8 जूलाई तक टाल दी है। बिभव पर 13 मई को सीएम हाउस में स्वाति के साथ बदसलूकी करने का आरोप है।

जस्टिस अनूप कुमार मेंदीरत्ता की बेंच ने बिभव कुमार (Bibhav Kumar Hearing) की गिरफ्तारी और रिमांड को चुनौती देने वाली याचिका पर कहा कि आज बिभव कुमार की गिरफ्तारी और रिमांड की चुनौती वाली याचिका पर फैसला आना है। हमें उसका इंतजार करना चाहिए। मुझे स्थिरता के बारे में कोई संदेह नहीं है। आदेश आज सुनाए जाने हैं।

तीस हजारी कोर्ट ने खारिज की थी याचिका

बता दें कि बिभव कुमार (Bibhav Kumar) ने दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में जमानत याचिका दायर की थी, लेकिन कोर्ट ने उनकी याचिका खारिज कर दी थी, जिसके बाद बिभव ने दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। तीस हजारी कोर्ट के जज गौरव गोयल ने याचिका खारिज करते हुए कहा था कि अगर बिभव को जमानत दे दी जाती है, तो वो केस से जुड़े गवाहों को प्रभावित कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- बिभव कुमार ने HC से लगाई जमानत की गुहार, इस दिन होगी केस की सुनवा

13 मई को CM हाउस में क्या हुआ था?

स्‍वाति मालीवाल 13 मई को मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मिलने के लिए सीएम के आवास पर गई थीं। उसके बाद उन्होंने आरोप लगाया कि वहां अरविंद केजरीवाल के PA बिभव कुमार ने उनके साथ न केवल बदसलूकी कि बल्कि मारपीट भी की थी। दिल्‍ली पुलिस के आलाधिकारी ने स्‍वाति मालीवाल से मुलाकात कर उनसे घटना के बारे में जानकारी ली थी। बाद में बिभव कुमार के खिलाफ गैरजमानती धारा समेत आईपीसी के अन्‍य सेक्‍शन के तहत मामला दर्ज किया गया था।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग