Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

बिग बॉस से पायल के बेघर होने की ये हैं खास वजहें, 5 प्वाइंट्स में जानें सारा गेम

अनिल कपूर के इस शो में पायल ने अपने पति अरमान और सौतन कृतिका मलिक के साथ एंट्री ली थी। BB House से पायल के बाहर होने से फैंस को तगड़ा झटका लगा है। उनके शो से बाहर होने की ये 5 अहम वजहें हो सकती हैं…
Payal Malik evicted Big Boss Ott 3 from anil Kapoor show know reasons here Armaan Malik kritika malik

Payal Malik evicted BB Ott 3: बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। घर में एलिमिनेशन का दौर जारी है। इस हफ्ते जिस कंटेस्टेंट का पत्ता साफ हुआ है, वो कोई और नहीं बल्कि यूट्यूबर अरमान मलिक की पहली पत्नी पायल मलिक हैं। जी हां, बिग बॉस ने पायल को बाहर का रास्ता दिखा दिया है।

अनिल कपूर के इस शो में पायल ने अपने पति अरमान और सौतन कृतिका मलिक के साथ एंट्री ली थी। BB House से पायल के बाहर होने से फैंस को तगड़ा झटका लगा है। उनके शो से बाहर होने की ये 5 अहम वजहें हो सकती हैं…

BB House में नहीं दिखा पायल का गेम

बिग बॉस के घर में पायल ने एंट्री तो ले ली मगर शो में वो खास कमाल नहीं कर पाईं। अपने पति और सौतन कृतिका मलिक के साथ पायल बतौर कंटेस्टेंट नजर आईं। मगर घर में दर्शकों को उनका गेम दिखाई नहीं दिया। अक्सर अरमान ही पायल और कृतिका को गेम समझाते नजर आए।

रसोई की ड्यूटी के बाद गायब पायल

वीकेंड के वार में शो के होस्ट अनिल कपूर पायल को लेकर तंज कसते नजर आए। दरअसल, पायल को किचन की ड्यूटी दी गई थी, जिसकी वजह से वो शो में कभी-कभी दिखाई देती थीं, लेकिन जब से वो रसोई (Payal Malik evicted BB Ott 3) से बाहर हुई हैं, तब से तो वो शो में काफी कम नजर आईंं। घर से बेघर होने में ये कारण एक बड़ी वजह बन सकता है।

घर में पायल को नहीं मिला अरमान का साथ

अरमान मलिक को अपनी दूसरी वाइफ कृतिका के साथ ही रोमांटिक होते और ज्यादा समय बिताते देखा जाता है। वहीं, पायल उन दोनों को होते हुए भी शो में कहीं ना कहीं अकेले पड़ गई हैं और घरवाले भी उन्हें ज्यादातर एक बेचारी औरत की तरह ही देखते हैं, जिसे पति और दोस्त से धोखा मिला है।

पायल का विक्टिम कार्ड भी फेल

बिग बॉस के घर में पायल मलिक ने अपने पति अरमान और बेस्ट फ्रेंड कृतिका मलिक से मिले धोखे का जिक्र किया था और उस दौरान वो काफी इमोशनल हो गई थीं। मगर लगता है कि दर्शकों को उनका ये सिमपैथी कार्ड कुछ खास पसंद नहीं आने वाला है, क्योंकि पायल पहले भी कई बार अपनी स्टोरी लोगों को सुना चुकी है और यह सब उनके लिए कुछ नया नही हैं।

यह भी पढ़ें- जब दूसरे का पति इस्तेमाल कर लेती हूं तो… अरमान मलिक की दूसरी पत्नी ने ये क्या कह दिया?

तिगड़ी तोड़ने का था प्लान

बिग बॉस के घर में पायल अपने पति और सहेली ये सौतन बनी कृतिका मलिक के साथ आईं। इसके बाद से ही दोनों की जोड़ी काफी चर्चे में रही। ऐसा कहा जा रहा है कि घर सभी सदस्य मिलकर तीनों तिगड़ी को तोड़ना चाहते हैं। ऐसे में अब पायल के घर से बाहर जाने के बाद अरमान और कृतिका ही गेम में बचे हैं।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग
Mamata Banerjee Convoy Attacked
ममता बनर्जी के काफिले पर प्रदर्शनकारियों का हमला, कीचड़-जूते फेंके; हिरासत में TMC कार्यकर्ता की मौत पर हंगामा
PM Modi meets CWG 2026 Medal Winners
"जो खेलेगा, वो खिलेगा", पीएम मोदी ने CWG 2026 पदक विजेताओं से की मुलाकात