Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

सोनाक्षी को जायदाद से फूटी कौड़ी भी नहीं देंगे शत्रुघ्न सिन्हा, इन करीबियों के नाम की प्रॉपर्टी

शत्रुघ्न सिन्हा के पास अकूत प्रॉपर्टी होने के बाद भी पिता की जायदाद में सोनाक्षी का बिल्कुल भी हिस्सा नहीं है। अभिनेता ने अपनी पूरी संपत्ति अपनी पत्नी और दोनों बेटों के नाम की है। इसमें कहीं भी सोनाक्षी का नाम नहीं है...
sonakshi sinha zaheer iqbal shatrughan sinha will not give single penny from property to his daughter

Sonakshi-Shatrughan Sinha: न्यूली वेड बॉलीवुड कपल सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल इन दिनों अपने ‘हनीमून पीरियड’ का आनंद ले रहे हैं। दोनों ने 23 जून को रजिस्टर मैरिज की। सोना की शादी लंबे समय से हॉट टॉपिक बनी हुई है। एक्ट्रेस की शादी को लेकर काफी बवाल भी देखने को मिला था। मीडिया रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया जा कहा था कि इस शादी से सिन्हा परिवार खुश नहीं है।

सोनाक्षी की शादी में नहीं दिखे भाई लव-कुश

हालांकि, सोनाक्षी के स्पेशल दिन पर उनके पिता शत्रुघ्न सिन्हा और मां पूनम सिन्हा शामिल हुए, लेकिन भाई लव-कुश अपनी बहन को आशीर्वाद देने नहीं पहुंचे थे। पापा की लाडली सोना के पास खुद का अपार्टमेंट है। एक्ट्रेस की गिनती बी-टाउन की टॉप एक्ट्रेसेस में की जाती है।

सोनाक्षी को नहीं मिलेगी फूटी कौड़ी (Sonakshi-Shatrughan Sinha)

सोनाक्षी के पिता शत्रुघ्न सिन्हा बीते जमाने के दिग्गज अभिनेताओं में शामिल हैं। एक्टर से नेता बने शत्रघ्न के पास अरबों की संपत्ति है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि अकूत प्रॉपर्टी होने के बाद भी पिता की जायदाद में सोनाक्षी का बिल्कुल भी हिस्सा नहीं है।

जी हां, अभिनेता ने अपनी पूरी संपत्ति अपनी पत्नी और दोनों बेटों के नाम की है। इसमें कहीं भी सोनाक्षी का नाम नहीं है। अपनी जायदाद से वो उन्हें एक फूटी कौड़ी भी नहीं देने वाले हैं। इस बात का खुलासा खुद उन्होंने ही किया था।

यह भी पढ़ें- पिता को अस्पताल में छोड़ हनीमून मनाने निकलीं सोनाक्षी, पानी में पति संग हुईं बोल्ड, देखें तस्वीरें

“मेरी बेटी काबिल है, उसे किसी भी…”

एक इंटरव्यू के दौरान खुद शत्रुघ्न सिन्हा ने बताया था कि उनकी बेटी आजाद है अपने पैरो पर खड़ी है और अच्छा काम कर रही है। उन्होंने आगे कहा कि वो खुद इतनी काबिल है कि उसे किसी भी चीज की जरूरत नहीं है। बातचीत के दौरान अभिनेता ने कहा था कि उन्हें अपनी बेटी पर गर्व है। साथ ही उन्होंने ये भी कहा था कि वो इस शादी से बेहद खुश हैं।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग
Mamata Banerjee Convoy Attacked
ममता बनर्जी के काफिले पर प्रदर्शनकारियों का हमला, कीचड़-जूते फेंके; हिरासत में TMC कार्यकर्ता की मौत पर हंगामा
PM Modi meets CWG 2026 Medal Winners
"जो खेलेगा, वो खिलेगा", पीएम मोदी ने CWG 2026 पदक विजेताओं से की मुलाकात