Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

पिता को अस्पताल में छोड़ हनीमून मनाने निकलीं सोनाक्षी, पानी में पति संग हुईं बोल्ड, देखें तस्वीरें

Sonakshi-Zaheer Honeymoon Pics: अब सोना अपने पति जहीर के साथ पूल में रोमांटिक डेट करते नजर आईं। सोना ने इसकी एक झलक फैंस...
Sonakshi-Zaheer Honeymoon Pic| shreshth bharat

Sonakshi-Zaheer Honeymoon Pics: बॉलीवुड न्यूली वेड कपल सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल शादी के बाद सुर्खियों में छाए हुए हैं। अब कपल ने अपने हनीमून की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट कर खलबली मचा दी हैं। बता दें कि सोनाक्षी और जहीर की शादी को 9 दिन हो चुके हैं। इस बीच अब सोना अपने पति जहीर के साथ पूल में रोमांटिक डेट करते नजर आईं। सोना ने इसकी एक झलक फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर भी की हैं।

बता दें कि एक्ट्रेस के पापा शत्रुघ्न सिन्हा हॉस्पिटल में एडमिट हैं और अब सोना की ये तस्वीरें सामने आने के बाद लोग उन्हें खूब बुरा-भला भी कह रहे हैं।

Read More- अरमान से तलाक लेंगी पहली पत्नी पायल? Bigg Boss ने दी अलग पहचान; बोलीं- मेरे पास पैसा…

एक्ट्रेस ने ऐसे मनाया अपना हनीमून

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल शादी के बाद हर तरफ चर्चा का विषय बने हुए हैं। इस बीच कपल ने जब अपने हनीमून की फोटोज सोशल मीडिया पर पोस्ट की, तो वो वायरल हो गई। सोनाक्षी सिन्हा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर वीडियो और फोटो शेयर की है, जिसमें वो पूल में पति जहीर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करती नजर आ रही हैं। सोनाक्षी और जहीर की इन रोमांटिक तस्वीरों से साफ हो गया है कि कपल अपने हनीमून पर हैं।

सनसेट का मजे लेते दिखे जहीर

सोनाक्षी और जहीर की जो फोटो सामने आई है, उसमें एक्ट्रेस पति जहीर की गोद में बैठी दिखाई दे रही हैं। वो दोनों टैरेस के पूल में हैं और उनके पीछे खूबसूरत सनसेट दिख रहा है, जिसका कपल मजा ले रहे हैं। इसके साथ ही सोना ने एक स्टोरी भी शेयर की, जिसमें जहीर सेल्फी ले रहे हैं और सोना उनके कंधे पर हाथ रखे नजर आ रही हैं।

हॉस्पिटल में एडमिट हैं शत्रुघ्न सिन्हा

सोनाक्षी सिन्हा की शादी के 5 दिन बाद से ही शत्रुघ्न सिन्हा हॉस्पिटल में भर्ती हैं। सोनाक्षी और जहीर उनसे मिलने हॉस्पिटल भी गए थे। कहा जा रहा है कि शत्रुघ्न सिन्हा अपने घर पर फिसल गए थे और उन्हें चोट लगी है। फिलहाल वो हॉस्पिटल में ही हैं।

Read More- हिंदू बॉयफ्रेंड से शादी रचाने जा रही ये मुस्लिम एक्ट्रेस? सोनाक्षी सिन्हा से है गहरा नाता

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग
Mamata Banerjee Convoy Attacked
ममता बनर्जी के काफिले पर प्रदर्शनकारियों का हमला, कीचड़-जूते फेंके; हिरासत में TMC कार्यकर्ता की मौत पर हंगामा
PM Modi meets CWG 2026 Medal Winners
"जो खेलेगा, वो खिलेगा", पीएम मोदी ने CWG 2026 पदक विजेताओं से की मुलाकात