Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

ब्रेस्ट कैंसर के खतरे को कम कर सकते हैं ये 3 योगासन, रोजाना करें अभ्यास

हालिया रिसर्च में ये पाया गया है कि जो महिलाएं नियमित रूप से योगासन या एक्सरसाइज नहीं करती हैं, उन्हें ब्रेस्ट कैंसर होने का खतरा होता है। आज इस लेख में हम आपको उन योगासनों के बारे में बताएंगे...
Yoga For Breast Cancer to reduce risk OF serious disease in women read here in detail

Yoga For Breast Cancer: महिलाओं को ब्रेस्ट कैंसर होना अब आम बात हो गई है। इस गंभीर बीमारी से देश और दुनिया की लाखों महिलाएं ग्रसित हैं। कईयों को तो अपनी जान से हाथ धोना पड़ता है। पिछले कई वर्षों में ब्रेस्ट कैंसर के मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिली है। इन बढ़ते हुए मामलों का कारण हमारा बदलता हुआ लाइफस्टाइल हो सकता है

बदलता लाइफस्टाल बन सका है ब्रेस्ट कैंसर का कारण

हालिया रिसर्च में ये पाया गया है कि जो महिलाएं नियमित रूप से योगासन या एक्सरसाइज नहीं करती हैं, उन्हें ब्रेस्ट कैंसर होने का खतरा होता है। आज इस लेख में हम आपको उन योगासनों के बारे में बताएंगे, जिनके अभ्यास से आप ब्रेस्ट कैंसर के खतरे को कम कर सकती हैं।

ब्रेस्ट कैंसर कम करने में मददगार हैं योगासन

कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचने के लिए हमें अपने जीवनशैली में बदलाव करने की जरूरत हैं। महिलाओं को ब्रेस्ट कैंसर से बचना है तो उन्हें अपने खानपान का पूरा ध्यान रखना चाहिए। इसके साथ ही अपने डेली रूटीन में योगासनों को शामिल करना चाहिए।

मार्जरी आसन

  • इस योगासन को करने के लिए वज्रासन में बैठ जाएं।
  • अब अपने दोनों हाथों को जमीन पर आगे की ओर रखें।
  • अपने दोनों हाथों पर भार डालते हुए, अपने हिप्स को ऊपर उठाएं।
  • अपनी जांघों को ऊपर की ओर सीधा करके पैर के घुटनों पर 90 डिग्री का कोण बनाएं।
  • अब सांस भरते हुए, अपने सिर को पीछे की ओर झुकाएं।

यह भी पढ़ें- टाइट ब्रा पहनने से बढ़ जाता है ब्रेस्ट कैंसर का खतरा? जानें क्या है एक्पर्ट्स की राय

शलभासन (Yoga For Breast Cancer)

  • इस आसन को करने के लिए योगा मैट पर पेट के बल लेट जाएं।
  • अपने दोनों पैरों को सटा कर रखें।
  • अब अपनी दोनों हथेलियों को दोनों जांघों के नीचे रखें।
  • अब सांस भरते हुए अपने पैरों को ऊपर उठाने की कोशिश करें।
  • इस स्थिति स्थिति में 30 से 60 सेकंड तक रहें।
  • फिर अपनी प्रारंभिक मुद्रा में लौट आएं।
  • इस प्रक्रिया को 3-5 बार दोहराएं।

यह भी पढ़ें- जानलेवा हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, इन लक्षणों को बिल्कुल भी न करें नजरअंदाज

मत्स्यासन

  • इस आसन को करने के लिए योगा मैट पर पीठ के बल लेट जाएं।
  • इसके बाद बाएं पैर के उंगुलियों को दाएं हाथ और दाएं पैर को बाएं हाथ से पकड़ें।
  • इस दौरान अपनी दोनों कोहनियों को जमीन पर टिका लें।
  • इसके साथ ही, घुटने भी जमीन के साथ लगने चाहिए।
  • अब गहरी सांस लें और सिर को पीछे की तरफ ले जाएं।
  • इस अवस्था में सांस लें और छोड़ें।
  • आप इस स्थिति में कुछ सेकेंड तक रुक सकते हैं।
  • इसके बाद धीरे-धीरे सामान्य स्थिति में आ जाएं।
  • आप इस आसन को 3-5 बार दोहरा सकते हैं।

Disclaimer: यह लेख केवल इंफॉर्मेशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है। कृपया इसे डॉक्टर की सलाह के रूप में न लें। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह लें।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग
Mamata Banerjee Convoy Attacked
ममता बनर्जी के काफिले पर प्रदर्शनकारियों का हमला, कीचड़-जूते फेंके; हिरासत में TMC कार्यकर्ता की मौत पर हंगामा