Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

नई नवेली दुल्हन संग जहीर इकबाल की किसिंग तस्वीरें वायरल, रोमांटिक अंदाज में आए नजर

जहीर अपनी नई नवेली दुल्हन को किस करते नजर आ रहे हैं। उनकी इस तस्वीर को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, "‘क्या दिन था। हमारी फैमिली, फ्रेंड्स, टीम का प्यार, हंसी, सबका साथ, एक्साइटमेंट...
Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal kissing Photos goes viral actress shared romantic post on Instagram watch

Sonakshi Zahee Kissing Photos: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा 23 जून को एक्टर जहीर इकबाल के साथ शादी के बंधन में बंध गईं। हालांकि, कुछ ऐसे लोग भी हैं, जो सोना और जहीर की शादी से खुश नहीं हैं। अभिनेत्री को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल भी किया जा रहा है। हालांकि, इन सबके बीच सोनाक्षी ने अपनी वेडिंग फोटोज इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं।

सामने आई सोनाक्षी-जहीर की शादी की रोमांटिक तस्वीरें

शेयर की गई इन तस्वीरों में जहीर और सोना एक-दूसरे पर प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं। एक्ट्रेस सुर्ख लाल कलर की साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वहीं, जहीर इकबाल भी सफेद कुर्ता-पायजामा में काफी जंच रहे हैं। साझा की गई इन तस्वीरों में कपल एक-दूसरे के साथ रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं।

जहीर इकबाल ने नई नवेली दुल्हन को किया किस

पहली तस्वीर में सोनाक्षी जहीर का माथा (Sonakshi Zahee Kissing Photos) चूमती दिखाई दे रही हैं। वहीं, दूसरी तस्वीर में जहीर अपनी नई नवेली दुल्हन को किस करते नजर आ रहे हैं। उनकी इस तस्वीर को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “‘क्या दिन था। हमारी फैमिली, फ्रेंड्स, टीम का प्यार, हंसी, सबका साथ, एक्साइटमेंट । ऐसा लग रहा था मानो दो प्यार में डूबे लोगों ने हमेशा से जिसकी चाहत की, जिसकी उम्मीद की और जिसकी दुआ की, उसे पूरा करने के लिए पूरा यूनिवर्स साथ आ गया है। हम एक-दूसरे को पाकर और इतने प्यार की सुरक्षा में बहुत लकी फील कर रहे हैं।”

यह भी पढ़ें- लाडली बहन सोनाक्षी सिन्हा से नाराज हैं भाई लव-कुश! शादी के दिन नहीं देने पहुंचे आशीर्वाद

बता दें कि सोनाक्षी और जहीर की शादी से कई लोग खुश नहीं हैं। सोशल मीडिया पर लोग जमकर अपना विरोध जता रहे हैं। वहीं, एक्ट्रेस के होमटाउन पटना में जमकर विरोध किया जा रहा है। भले ही सोनाक्षी कभी पटना नहीं गई, मगर उनकी शादी का विरोध करने वाले पटना में पोस्टर लगा रहे हैं कि वो अब बिहार में सोनाक्षी को घूसने नहीं देंगे।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा