Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

यूपी में मानसून ने दी दस्तक, गर्मी से मिलेगी राहत, इन इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट

Weather Update: अगले दो से तीन दिन में भारी बारिश होने की उम्मीद है, जिससे प्रदेशवासियों को उमस और प्रचंड गर्मी से राहत...
Weather Update

Weather Update: उत्तर प्रदेश में गर्मी की मार झेल रहे लोग और बारिश का इंतजार कर रहे किसानों के लिए एक राहत भरी खबर है। बहुत जल्द मानसून यूपी में दस्तक देने वाला है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो से तीन दिन में भारी बारिश होने की उम्मीद है, जिससे प्रदेशवासियों को उमस और प्रचंड गर्मी से राहत मिलेगी।

मौसम विभाग के मुताबिक, इस बार यूपी में मानसून ने बुंदेलखंड के रास्ते प्रवेश किया। लखनऊ के अमौसी स्थित आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून ने मंगलवार को बुंदेलखंड से प्रवेश किया। उन्होंने बताया कि राजधानी लखनऊ में भी बारिश की संभावना है। मानसून के प्रवेश के साथ ही एक जुलाई तक बारिश जारी रहेगी। वहीं, प्रयागराज में मंगलवार को तापमान 2.3 डिग्री सेल्सियस के साथ दिन का तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

Weather Update: इन इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने यूपी के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें पूर्वांचल के गोरखपुर, देवरिया, संतकबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती और बहराइच शामिल है। इसके अलावा, मंगलवार को भी कई जिलों में बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली।

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में आज सुबह भारी बारिश हुई, जिससे भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली।

Read More- लोकसभा स्पीकर के लिए चुनाव आज, मतदान नहीं कर पाएंगे विपक्ष के ये बड़े नेता

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग