Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

लाडली बहन सोनाक्षी सिन्हा से नाराज हैं भाई लव-कुश! शादी के दिन नहीं देने पहुंचे आशीर्वाद

शादी के अगले दिन से शादी के वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में देखा जा सकता है कि सोनाक्षी फूलों की चादर के नीचे चलती हुई अपने होने वाले पति के पास जा रही हैं। इस परंपरा के अनुसार, भाई अपनी बहन के साथ होता है लेकिन यहां पर सोनाक्षी के दोनों भाई नजर नहीं आए...
Sonakshi Zaheer Iqbal Wedding brother luv kush Sinha did not attend users ask reason watch

Sonakshi-Zaheer Iqbal Wedding: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा शादी के बंधन में बंध गई हैं। 23 जून को एक्ट्रेस अपने बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल के साथ शादी कर ली। लेकिन इनकी इस शादी में उनके भाई नजर नहीं आए। तो क्या सोनाक्षी के भाई नाराज हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। कई लोग सोशल मीडिया पर कमेंट करके पूछ रहे हैं कि आखिरी क्या वजह रही कि सोनाक्षी के दोनों भाई अपनी बहन की शादी में नहीं आए।

सुबह 4 बजे तक चली पार्टी

सोनाक्षी और जहीर की शादी के बारे मीडिया पर जैसे ही खबरें आई थीं, तब ऐसा कुछ भी कहा गया था कि अपने पिता शत्रुघ्न सिन्हा नाराज हैं, लेकिन पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने सभी खबरों का खंडन किया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal Wedding फंक्शन में करीब एक हजार लोगों ने शिरकत की थी। शादी का प्रोग्राम 24 जून सुबह 4 बजे तक चला।

बहन की शादी में नहीं दिखे लव-कुश

शादी के अगले दिन से शादी के वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में देखा जा सकता है कि सोनाक्षी फूलों की चादर के नीचे चलती हुई अपने होने वाले पति के पास जा रही हैं। इस परंपरा के अनुसार, भाई अपनी बहन के साथ होता है लेकिन यहां पर सोनाक्षी के दोनों भाई नजर नहीं आए।

शादी के किसी भी फंक्शन में सोना के दोनों भाई नहीं दिखे। हालांकि, सोशल मीडिया पर दोनों काफी एक्टिव हैं। हाल ही में लव ने एक पोस्ट भी साझा की है, जिसमें बारिश और बादल नजर आ रहे हैं। फैंस उनसे पोस्ट में सवाल भी पूछ रहे हैं कि आप शादी में क्यों नहीं आए। हालांकि, अबतक इसकी वजह सामने नहीं आई है कि सोनाक्षी के दोनों भाई शादी में क्यों नहीं आए।

यह भी पढ़ें-सोनाक्षी सिन्हा ने शादी के लिए क्यों चुना 23 जून का ही दिन, एक्ट्रेस ने बताई वजह

इन सितारों ने की शादी में शिरकत

बता दें कि बीती रात कपल की शादी का रिसेप्शन मुंबई के एक आलिशान रेस्त्रां में रखा गया। रिपोर्ट्स की मानें तो इसमें करीब 1000 मेहमान पहुंचने वाले हैं जो कपल को बधाई देने के साथ आशीर्वाद भी देंगे। कहा जा रहा है कि रिसेप्शन में सलमान खान, अक्षय कुमार, अजय देवगन समेत तब्बू ने शिरकत की।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा