श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

इन सितारों को नहीं मिला सोनाक्षी-जहीर इकबाल की शादी का न्योता! जानें क्या है वजह

एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर लाइमलाइट में बनी हुई हैं। दोनों की शादी को लेकर कई अपडेट सामने आ चुके हैं। इस बीच उन सितारों की लिस्ट सामने आई है, जिन्हें सोना की शादी का न्योता नहीं मिला है...
Sonakshi Sinha zaheer Iqbal gest list shahid Kapoor arjun Kapoor Ranbir Kapoor not invited in weeding know reason

Sonakshi Weeding Guest List: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर लाइमलाइट में बनी हुई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अभिनेत्री अपने लॉन्ग टाइम ब्यॉयफ्रेंड जहीर इकबाल के साथ 23 जून को शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। हालांकि, शादी की खबरों पर कपल के तरफ से किसी भी तरह की प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। दोनों की शादी को लेकर कई अपडेट सामने आ चुके हैं। इस बीच उन सितारों की लिस्ट सामने आई है, जिन्हें सोना की शादी का न्योता नहीं मिला है।

शाहिद कपूर

लिस्ट में सबसे पहला नाम शामिल है एक्टर शाहिद कपूर का। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिनेता को इस शादी का न्योता नहीं मिला है। शाहिद और सोनाक्षी साल 2013 में आई फिल्म राजकुमार में नजर आए थे। ऐसी अफवाहें हैं कि इस बीच दोनों एक-दूसरे को चाहने लगे थे। हालांकि, ये भी कहा जाता है कि उनका ये रिश्ता ज्यादा दिन तक नहीं चला और दोनों की राहें अलग हो गई। ऐसे में सोनाक्षी की शादी में शाहिद को नहीं बुलाया जाएगा।

अर्जुन कपूर (Sonakshi Weeding Guest List)

भले ही अर्जुन कपूर का नाम मलाइका अरोड़ा से जुड़ गया है। मगर एक समय था, जब सोनाक्षी का दिल अर्जुन के लिए धड़का था। दोनों ने फिल्म तेवर में काम किया था, जिसके बाद से ऐसी खबरें सामने आने लगी कि दोनों एक-दूजे को दिल दे बैठे। हालांकि, ये रिश्ता ज्यादा दिन तक नहीं टीक पाया और दोनों अलग हो गए। ऐसा माना जा रहा है कि यही वजह है कि सोनाक्षी ने अर्जुन को अपनी शादी में नहीं बुलाया है।

यह भी पढ़ें- Leak! सोनाक्षी-जहीर इकबाल की शादी का ऑडियो कार्ड लीक, कपल दे रहे प्यार भरा मैसेज

रणबीर कपूर

वहीं, बॉलीवुड के एनिमल यानी रणबीर कपूर को भी सोना की शादी का कार्ड नहीं मिला है। दोनों के बीच अफेयर तो नहीं, लेकिन कोल्ड वॉर जरुर रही है। दरअसल, एक्टर को सोना संग एक फिल्म ऑफर हुई थी, लेकिन रणबीर ने इस फिल्म को करने से मना कर दिया था, जिसके बाद दोनों के बीच की नाराजगी अभी तक दूर नहीं हुई है।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Akhilesh Yadav
महाकुंभ भगदड़ पर अखिलेश यादव ने योगी सरकार को घेरा, की 5 बड़ी मांगे
CM Yogi Adityanath (2)
महाकुंभ भगदड़ पर सीएम योगी का बयान आया सामने, जानें क्या कहा?
Mahakumbh Stampede
महाकुंभ में भगदड़ के बाद हेलिकॉप्टर से निगरानी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CM Yogi Adityanath (1)
MahaKumbh 2025: अफवाह पर ध्यान न दें, सीएम योगी ने श्रद्धालुओं से की अपील
Mahakumbh 2025 (3)
प्रयागराज महाकुंभ में कैसे मची भगदड़, पढ़ें पूरी खबर
Maha Kumbh 2025 (4)
मौनी अमावस्या महाकुम्भ का सबसे बड़ा पर्व क्यों? जानिए सनातन का सबसे बड़ा रहस्य