Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Leak! सोनाक्षी-जहीर इकबाल की शादी का ऑडियो कार्ड लीक, कपल दे रहे प्यार भरा मैसेज

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी का ऑडियो कार्ड तेजी से वायरल हो रहा है। कार्ड के मुताबिक, दोनों 23 जून को शादी रचाने वाले हैं...
Sonakshi Sinha gave reaction on living relationship with actor zaheer Iqbal read here in detail

Wedding Audio Invite Leak: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी की खबरों ने तूल पकड़ लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया जा रहा है कि दोनों 23 जून को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। हालांकि, इन खबरों पर अभी तक सोनाक्षी और जहीर के तरफ से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। वहीं, एक्ट्रेस के पिता और अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा का कहना है कि उन्हें इस शादी के बारे में कोई जानकारी नहीं है। एक्टर अपनी बेटी के फोन का इंतजार कर रहे हैं।

लीक हुई सोनाक्षी और जहीर की ऑडियो कार्ड

सोनाक्षी के भाई का कहना है कि उन्हें इस शादी से कोई मतलब नहीं है। इस बीच सोना और जहीर की शादी का ऑडियो कार्ड तेजी से वायरल हो रहा है। कार्ड के मुताबिक, दोनों 23 जून को शादी रचाने वाले हैं। सोनाक्षी और जहीर अपनी शादी को लेकर काफी उत्साहित हैं। शादी के इस कार्ड में एक ऑडियो क्यूआर कोड भी है, जिसमें सोनाक्षी और जहीर का एक प्यारा मैसेज भी है।

ऑडियो कार्ड में क्या बोले सोनाक्षी-जहीर

दोनों की शादी का ऑडियो कार्ड रेडिट पर वायरल हो रहा है। इस ऑडियो नोट की शुरुआत सोनाक्षी के आमंत्रित लोगों का अभिवादन करने से होती है, एक्ट्रेस कहती हैं, “हमारे सभी प्रतिभाशाली, तकनीक-प्रेमी और जासूस मित्रों और परिवार को, जो इस पेज पर आने में कामयाब रहे, नमस्ते।” इसके बाद जहीर आगे कहते हैं, ‘पिछले सात सालों से हम साथ हैं, सारी खुशियां, प्यार, हंसी और कई रोमांच हमें इस पल तक ले आए हैं।’

‘यह उत्सव आपके बिना पूरा नहीं हो सकता’

जहीर ने आगे कहा, “वह क्षण जहां एक-दूसरे की कथित प्रेमिका और प्रेमी (Wedding Audio Invite Leak) होने से लेकर एक-दूसरे के निश्चित और आधिकारिक पति और पत्नी बनने तक का समय है।” आखिरकार, यह उत्सव आपके बिना पूरा नहीं हो सकता। इसलिए 23 जून को आप जो भी कर रहे हैं उसे छोड़ दें और हमारे साथ पार्टी करें। जल्द मिलते हैं…’

यह भी पढ़ें- शाहरुख-करीना की राह पर चलीं सोनाक्षी सिन्हा, न लेंगी सात फेरे न पढ़ेंगी निकाह

बता दें कि दोनों की शादी के ऑडियो कार्ड पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर अपना रिएक्शन दे रहे हैं। एक रेडिट यूजर ने लिखा, ‘यह बहुत प्यारा है!! उन्हें बधाई!!’ एक अन्य ने साझा किया, ‘सोनाक्षी बहुत खूबसूरत हैं, मैं उनके आउटफिट देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकती।’

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग