Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के रिश्ते में आई दरार! बर्थडे पार्टी में नहीं आईं नजर, न ही किया पोस्ट

एक्टर की पार्टी में लोगों को जिसकी कमी खली है, वो हैं मलाइका अरोड़ा। अर्जुन और मलाइका लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। ऐसे में माला का पार्टी में न शामिल होना कई कहानियां कहता है..
Malaika Arjun Breakup rumours actress did not shared birthday post and skips boyfriend bday party goes viral

Malaika-Arjun Breakup: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर ने 25 जून को अपना 39वां जन्मदिन मनाया। अर्जुन के बर्थडे बैश की चर्चा बी-टाउन के गलियारों में हो रही है। बीती रात एक्टर ने अपने क्लोज फ्रेंड्स और फैमिली के साथ देर रात तक जन्मदिन का जश्न मनाया। मगर अर्जुन की इस पार्टी में कुछ मिसिंग नजर आया।

अर्जुन कपूर के बर्थडे पार्टी में नहीं दिखीं मलाइका

जी हां, एक्टर की पार्टी में लोगों को जिसकी कमी खली है, वो हैं मलाइका अरोड़ा। अर्जुन और मलाइका लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। ऐसे में माला का पार्टी में न शामिल होना कई कहानियां कहता है। मलाइक की गैरमौजूदगी ने एक बार कपल के ब्रेकअप की अफवाहों को हवा दे दी है।

मलाइका-अर्जुन के रिश्ते में आई दरार?

मलाइक की गैरमौजूदगी ने एक बार कपल के ब्रेकअप (Malaika-Arjun Breakup) की अफवाहों को हवा दे दी है। इतना ही एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अर्जुन के लिए कोई पोस्ट भी शेयर नहीं किया, जिसकी वजह से ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि दोनों के बीच सबकुछ ठीक नहीं है। ये सब देखने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस ऐसे सवाल पूछ रहे हैं कि क्या सच में दोनों के बीच दरार आ गई है?

लंबे समय से आ रही थी ब्रेकअप की खबरें

कपल के ब्रेकअप की खबरें लंबे समय से आ रही हैं, लेकिन अक्सर दोनों इन अफवाहों को खारिज करते नजर आए हैं, लेकिन बर्थडे पार्टी में शामिल न तो कहीं और ही इशारा कर रहा है। दोनों लंबे समय से किसी पब्लिक प्लेस पर भी नहीं स्पॉट किए गए हैं। अब अर्जुन के बर्थडे ने दोनों के रिश्ते की पोल खोल दी है।

यह भी पढ़ें- बाहुबली की देवसेना को है ये बीमारी, जानकर रह जाएंगे दंग

इस करीबी दोस्त को मलाइका ने किया बर्थडे बिश

हालांकि, मलाइका ने 25 जून को अपनी करीबी दोस्त और एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के बर्थडे पर एक स्पेशल पोस्ट शेयर किया, जिसमें वो अपनी गर्ल गैंग करिश्मा, करीना, अमृता  के साथ नजर आईं। ऐसे में अर्जुन के लिए कोई फोटो और स्टोरी ना लगाना इस ओर इशारा कर रहा है कि दोनों के बीच अब रिश्ते पहले जैसे नहीं रहे हैं और यही वजह है कि अब दोनों ने एक-दूसरे से दूरियां बनानी शुरू कर दी है।

ब्रेकअप की खबरों के बीच मलाइका ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट

मलाइका अरोड़ा ने 26 जून को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि वो किस तरह के लोगों को पसंद करती हैं। एक्ट्रेस पोस्ट में लिखा है, ‘मैं ऐसे लोगों को पसंद करती हूं, जिन पर मैं आंखे बंद करके और अपनी पीट के पीछे भी भरोसा कर संकू।’

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा
JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल