श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

ब्रेकअप कन्फर्म! अर्जुन कपूर को छोड़ मिस्ट्री मैन के साथ छुट्टियां मना रहीं Malaika Arora? शेयर की तस्वीर

हालांकि, शेयर की गई तस्वीर में मिस्ट्री मैन का चेहरा साफ नजर नहीं आ रहा है, लेकिन ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि अर्जुन कपूर से ब्रेकअप के बाद मलाइका किसी मिस्ट्री मैन को डेट कर रही हैं...
Malaika Arora spotted With Mystery Man amid break up rumour to arjun Kapoor read here

Malaika Arora With Mystery Man: लंबे समय से बी-टाउन के गलियारों में मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के ब्रेकअप की खबरें छाई हुई हैं। फैंस के मन में ये सवाल उठ रहे हैं कि क्या सच में मलाइका और अर्जुन एक-दूसरे से अलग हो गए हैं। हालांकि, दोनों की तरफ से अभी तक ब्रेकअप की खबरों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन हाल ही कुछ ऐसा हुआ है, जिसे देखने के बाद ऐसा लग रहा है कि क्या सच में अर्जुन और मलाइका अलग हो गए हैं।

मिस्ट्री मैन के साथ नजर आईं मलाइका अरोड़ा

जी हां, अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहने वाली मलाइका अरोड़ा एक मिस्ट्री मैन के साथ अपनी छुट्टियां मनाती नजर आईं। अभिनेत्री इन दिनों स्पेन में अपने वेकेशन (Malaika Arora With Mystery Man) को एंजॉय कर रही हैं। छुट्टियों की तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए शेयर की है। साझा की गई फोटोज में वो स्पेन का फूड और वहां के ड्रिंक्स का लुत्फ उठाती नजर आ रही हैं। उनकी इस स्टोरी में एक मिस्ट्री मैन भी नजर आ रहा है।

हालांकि, शेयर की गई तस्वीर में मिस्ट्री मैन का चेहरा साफ नजर नहीं आ रहा है, लेकिन ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि अर्जुन कपूर से ब्रेकअप के बाद मलाइका किसी मिस्ट्री मैन को डेट कर रही हैं।

बता दें कि अर्जुन कपूर से ब्रेकअप की खबरों पर मलाइका अरोड़ा का कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है। हालांकि, जब दोनों के अलग होनी की खबरें सुर्खियों में आई थीं तो मलाइका के मैनेजर ने इसे सिर्फ अफवाह बताया था। वहीं, वेकेशन की तस्वीरों को शेयर करते हुए मलाइका ने दिल का इमोजी बनाया है, जिसे देखने के बाद फैंस ये कयास लगा रहे हैं कि मलाइका अरोड़ा मूव ऑन कर चुकी हैं।

यह भी पढ़ें- अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के रिश्ते में आई दरार! बर्थडे पार्टी में नहीं आईं नजर, न ही किया पोस्ट

सोशल मीडिया से हटाई तस्वीरें

फिलहाल मलाइका स्पेन के मार्बला शहर में सोशल मीडिया पर वायरल इस मिस्ट्री मैन के संग वैकेशन एन्जॉय कर रही हैं। बता दें कि पिछले 2-3 महीने से मलाइका और अर्जुन कपूर की ब्रेकअप की खबरें चर्चा में बनी हुई हैं। दोनों ने एक-दूसरे के साथ सोशल मीडिया से अपनी तस्वीरें भी हटा दी थीं।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

UP Cabinet
योगी सरकार ने PRD के जवानों को दी खुशखबरी, बढ़ाई गई सैलरी
Delhi Weather
दिल्ली-एनसीआर में हीटवेव की चेतावनी, राजस्थान में रेड अलर्ट जारी
KKR vs LSG Head to Head Records
IPL 2025: KKR ने जीता टॉस, लखनऊ सुपर जायंट्स को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता
Waqf Bill in Supreme Court
वक्फ कानून के खिलाफ SC में कई याचिकाएं दायर, 15 अप्रैल को हो सकती है सुनवाई
Supreme Court On Tamil Nadu Governor
सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु गवर्नर को लगाई फटकार, जानें क्या हैं मामला?
pm modi
मुद्रा योजना से महिलाओं और युवाओं को लाभ, उद्यमिता को बढ़ावा: प्रधानमंत्री मोदी