Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

IND ने तीसरी बार SL के खिलाफ किया क्लीन स्वीप, हैट्रिक से चूके सूर्या-सुंदर

भारत ने तीसरे और आखिरी टी-20 में श्रीलंका को सुपर ओवर में हराकर सीरीज में क्लीन स्वीप किया। कप्तान सूर्यकमार यादव और रिंकू सिंह ने अपने इकलौते ओवर में 2 विकेट चटकाए। वाशिंगटन सुंदर को प्लेयर ऑफ द मैच और सूर्यकुमार यादव...
India Vs Sri Lanka T20 Series| shreshth bharat

India Vs Sri Lanka T20 Series: भारत ने तीसरे और आखिरी टी-20 में श्रीलंका को सुपर ओवर में हराकर सीरीज में क्लीन स्वीप किया। कप्तान सूर्यकमार यादव और रिंकू सिंह ने अपने इकलौते ओवर में 2 विकेट चटकाए। वाशिंगटन सुंदर को प्लेयर ऑफ द मैच और सूर्यकुमार यादव को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया। इस मैच में मिली हार के साथ ही श्रीलंका के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। आइए, इस बारे में विस्तार से जानते हैं…

भारत ने तीसरी बार श्रीलंका के खिलाफ किया क्लीन स्वीप

भारत ने तीसरी बार टी-20 में श्रीलंका के खिलाफ क्लीन स्वीप किया है। इससे पहले उसने 2017 और 2022 में तीन मैचों की सीरीज में क्लीन स्वीप किया था।

श्रीलंका के नाम टी-20 में सबसे ज्यादा हार (India Vs Sri Lanka T20 Series)

105 – श्रीलंका
104 – बांग्लादेश
101 – वेस्टइंडीज
99 – जिम्बाब्वे
99 – न्यूजीलैंड

भारत की खराब शुरुआत (India Vs Sri Lanka T20 Series)

मैच की बात करें तो टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारत की शुरुआत बेहद खराब रही। यशस्वी जायसवाल 10 रन बनाकर महेश तीक्ष्णा का शिकार बने। वहीं, संजू सैमसन एक बार फिर अपना खाता नहीं खोल पाए। उपकप्तान शुभमन गिल ने सबसे ज्यादा 39 रन बनाए। इसके अलावा, रियान पराग ने 26, वाशिंगटन सुंदर ने 25, सूर्यकुमार यादव ने 8 और शिवम दुबे ने 13 रन बनाए। रवि बिश्नोई 8 रन बनाकर नाबाद रहे।

India vs Sri Lanka: महेश तीक्ष्णा ने चटकाए तीन विकेट

श्रीलंका की तरफ से महेश तीक्ष्णा ने सबसे ज्यादा तीन विकेट चटकाए। वहीं, वानिंदु हसरंगा को 2, जबकि चमिंदु विक्रमसिंघे , असिथा फर्नांडो और रमेश मेंडिस को एक-एक विकेट मिला। भारत ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 137 रन बनाए। एक समय भारत 48 रन पर 5 विकेट गंवा चुका था, लेकिन यहां से शुभमन गिल और रियान पराग ने पारी को संभाला और टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने में मदद की।

श्रीलंका को सलामी बल्लेबाजों ने दिलाई शानदार शुरुआत

भारत की तरफ से रखे गए 138 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम को सलामी बल्लेबाजों पाथुम निसांका और कुशल मेंडिस ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 58 रन जोड़े। रवि बिश्नोई ने 9वें ओवर में श्रीलंका को पहला झटका दिया। उन्होंने निसांका को रियान पराग के हाथों आउट कराया। निसांका ने 26 रन बनाए।

 पेरिस ओलंपिक में सात्विक-चिराग की जोड़ी का कमाल, क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

इसके बाद दूसरे विकेट के लिए कुशल मेंडिस और कुशल परेरा के बीच 52 रनों की एक और बड़ी साझेदारी देखने को मिली। इस साझेदारी को भी बिश्नोई ने तोड़ा। उन्होंने कुशल मेंडिस को एलबीडब्ल्यू आउट किया। मेंडिस ने 43 रन बनाए। हालांकि, उन्हें मोहम्मद सिराज की गेंद पर 12 रन के स्कोर पर जीवनदान भी मिला था। विकेटकीपर संजू सैमसन ने आसान कैच छोड़ दिया।

India vs Sri Lanka: कुशल परेरा ने बनाए सबसे ज्यादा 46 रन

श्रीलंका की ओर से कुशल परेरा ने सबसे ज्यादा 46 रन बनाए। उन्हें रिंकू सिंह ने कॉट एंड बोल्ड आउट किया। इसके बाद श्रीलंका की पारी ढह गई। कोई भी बल्लेबाज दहाई के आंकड़े को छू नहीं पाया। वानिंदु हसरंगा ने 3, चरिथ असलंका ने 0, रमेश मेंडिस ने 3, कमिंडु मेंडिस ने 3, चमिंदु विक्रमसिंघे ने 4, महेश तीक्ष्णा ने 0 और असिथा फर्नांडो ने 1 रन बनाए। विक्रमसिंघे और फर्नांडो नाबाद रहे। श्रीलंका ने अपने अंतिम 7 विकेट 4.2 ओवर में 22 रन जोड़कर गंवा दिए।

हैट्रिक से चूके सूर्यकुमार यादव और वाशिंगटन सुंदर

भारत की तरफ से कप्तान सूर्यकुमार यादव और रिंकू सिंह ने शानदार गेंदबाजी की। दोनों ने अपने इकलौते ओवर में दो विकेट चटके। रिंकू सिंह ने 3 रन देकर दो विकेट, जबकि सूर्या ने 5 रन देकर दो विकेट झटके। सूर्या पारी का अंतिम ओवर खुद फेंकने आए थे। उन्होंने अपनी पहली दो गेंदों पर दो विकेट झटके। हालांकि, वे हैट्रिक लगाने से चूक गए। इसके अलावा, वाशिंगटन सुंदर और रवि बिश्नोई को भी दो-दो विकेट मिले। सूर्या के साथ ही सुंदर भी हैट्रिक लगाने से चूक गए। उन्होंने 17वें ओवर की तीसरी और चौथी गेंद पर विकेट चटकाए थे।

ndia vs Sri Lanka: सुपर ओवर में हुआ मैच का फैसला

श्रीलंका की पूरी टीम 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 137 रन ही बना पाई, जिससे मैच टाई हो गया। विजेता टीम का फैसला सुपर ओवर में हुआ। श्रीलंका की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी। भारत की तरफ से वाशिंगटन सुंदर ने गेंदबाजी की। उन्होंने अपने ओवर की पहली गेंद वाइड फेंकी। इसके बाद एक रन दिया। वहीं, दूसरी गेंद प उन्होंने परेरा को आउट कर दिया। ओवर की अगली गेंद पर पाथुम निसांका भी कैच आउट हो गए। इस तरह श्रीलंका ने भारत के सामने जीत के लिए 3 रनों का लक्ष्य दिया, जिसे सूर्यकुमार यादव ने पहली ही गेंद पर चौका लगाकर हासिल कर लिया।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा