Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

अरमान मलिक के करीबी का हुआ निधन, पहली पत्नी पायल का रो-रोकर बुरा हाल

वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में पायल खुद इस बात की जानकारी देती नजर आ रही हैं कि लाख कोशिशों के बाद भी हम मम्मी को बचा नहीं पाए...
bigg boss ott 3 contestant armaan malik Payal Malik Mother Death news goes viral on social media

Payal Malik Mother Death: बिग बॉस ओटीटी 3 अपने फिनाले के बेहद करीब आ चुका है। हर किसी को इस बात का इंतजार है कि इस बार शो का विजेता कौन बनेगा। वहीं, घर के सबसे विवादित कंटेस्टेंट अरमान मलिक के घर से मौत की बुरी खबर सामने आई है।

पायल मलिक ने सुनाई दुखद खबर

इस दुखद खबर को सुनकर अरमान मलिक को झटका लगा है। वहीं, उनकी पहली पत्नी पायल मलिक का भी रो-रोकर बुरा हाल है। इस दुखद खबर को खुद पायल मलिक ने खुद वीडियो के जरिए फैंस के साथ शेयर किया है।

रो-रोकर पायल का हाल-बेहाल (Payal Malik Mother Death)

वीडियो में आप देख सकते हैं कि पायल का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। अरमान मलिक की पहली पत्नी पायल मलिक का ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में पायल खुद इस बात की जानकारी देती नजर आ रही हैं कि लाख कोशिशों के बाद भी हम मम्मी को बचा नहीं पाए।

यह भी पढ़ें- टाइट कपड़े पहनकर जब जिम करती हैं… मुनव्वर फारूकी ने कृतिका मलिक से पूछे तीखे सवाल

हालांकि, इस वीडियो में ये पता नहीं चल पाया है कि पायल किसकी मां की मौत की बात कर रही हैं। हो सकता है कि वो अपने किसी करीबी या स्टाफ मेंबर में से किसी की मां की मौत पर दुखी हो रही हों, लेकिन वीडियो में आप देख सकते हैं कि पायल का रो-रोकर बुरा हाल हो चुका है।

https://twitter.com/vikramsnatak/status/1817790940951818463

सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रहीं पायल

अब किसी की मां की मौत हो जाए तो लोग उसे ढांढस बंधाते हैं, लेकिन पायल के केस में उल्टा हो रहा है और लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। ट्रोल करते हुए एक यूजर ने लिखा- ब्लॉग नहीं रुकना चाहिए, सिमपेथी भी तो चाहिए।

दूसरे ने लिखा- यही उनकी रोजी-रोटी है जिल्लत से कमाना। तीसरे ने लिखा- ये क्या कभी तलाक की बात, कभी मां की मौत और कितना कवर अप करोगी पायल।

चौथे ने लिखा- ये तीनों इतने गिरे हुए लोग हैं कि कुछ भी कर सकते हैं इन्हें शो पर लाना अच्छा नहीं है। इसी तरह के और भी कई सारे कमेंट्स आए हैं जिनमें पायल को ट्रोल किया जा रहा है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा