Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

फाइनल हो चुके हैं बिग बॉस ओटीटी 3 के लिए नाम? पढ़ें पूरी खबर

सूत्रों के मुताबिक, इस शो में हिस्सा लेने वाले 8 कंटेस्टेंट के नाम फाइनल हो चुके हैं, जबकि 5 और नामों पर चर्चा की जा रही है...
Bigg Boss OTT 3 Contestants List | Bigg Boss OTT 3 | anil kapoor | shreshth bharat

Bigg Boss OTT 3 Contestants List: बिग बॉस ओटीटी 3 को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। खास बात यह है कि इस बार बिग बॉस ओटीटी-3 को बॉलीवुड़ के दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर होस्ट करते नजर आएंगे। सूत्रों के मुताबिक, इस शो में हिस्सा लेने वाले 8 कंटेस्टेंट के नाम फाइनल हो चुके हैं, जबकि 5 और नामों पर चर्चा की जा रही है, जिसमें यूट्यूबर सागर ठाकुर उर्फ मैक्सटर्न, डॉली चायवाला, संजय कपूर की वाइफ महीप कपूर और अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर के अलावा सिंगर मीका सिंह का नाम शामिल है। ऐसे में जानते हैं कि आखिर कौन-कौन इस सीजन का हिस्सा बन सकते हैं।

साई केतन राव

सूत्रों के मुताबिक, इमली एक्टर साई केतन राव को मेकर्स ने शो में आने के लिए अप्रोच किया है।

वडा पाव गर्ल उर्फ चंद्रिका गेरा दीक्षित

दिल्ली की फेमस वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका गेरा भी इस बार बिग बॉस ओटीटी 3 का हिस्सा बन सकती हैं।

पॉलोमी दास

फिल्मों और वेब सीरीज में जलवा बिखेरने वाली पामोली दास को भी इस शो में शामिल किया जा सकता है। पामोली दास ने अपनी एक्टिंग से लोगों का ध्यान आकर्षित किया है।

सना सुल्तान

सना सुल्तान ने अपनी खूबसूरती से लोगों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया है। सना ने बॉलीवुड़ में अपनी एक अलग पहचान बनाई हुई है। इस बार बिग बॉस ओटीटी 3 में सना सुल्तान भी देखने को मिल सकती हैं।

सोनम खान

एक्ट्रेस सोनम खान 30 साल बाद पर्दे पर वापसी करने के लिए तैयार हैं। एक्ट्रेस इस बार अनिल कपूर के बिग बॉस ओटीटी-3 में दिख सकती हैं।

अंजुम फकीह

कुंडली भाग्य नाटक से फेमस हुई अंजुम फकीह का नाम भी पिछले कुछ समय से बिग बॉस ओटीटी 3 में शामिल होने की लिस्ट में बना हुआ है।

विशाल पांडे

विशाल पांडे एक सोशल मीडिया इफ्लुएंशर हैं। पिछले कुछ समय से इनका नाम भी इस रियलिटी शो की दौड़ में बना हुआ है।

बिलाल अमरोही

फिल्म प्रोड्यूसर ताजदार अमरोही के बेटे बिलाल अमरोही को भी बिग बॉस ओटीटी 3 के मेकर्स ने अपोर्च किया। हो सकता है कि वो भी इस शो का हिस्सा बनें।

सना मकबूल

सना मकबूल खतरों के खिलाड़ी और कई टीवी शोज में काम कर चुकी हैं। कहा जा रहा है कि ये भी इस बार शो का हिस्सा बन सकती हैं। हालांकि, अब तक इसको लेकर कोई भी औपचारिक ऐलान नहीं किया गया है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल