Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

‘भारतीय नास्त्रेदमस’ ने की भविष्यवाणी, खतरे में पड़ सकती है दुनिया

भारतीय ज्योतिषी के न्यू नास्त्रेदमस कहे जाने वाले कुशल कुमार ने एक बड़ी भविष्यवाणी की है। उन्होंने कहा कि 29 जून दुनिया के लिए कयामत का दिन हो सकता है।
Indian Nostradamus World war 3 Prediction

Indian Nostradamus World war 3 Prediction: इन दिनों विश्व के कई देशों में युद्ध छिड़ा हुआ है। इसी बीच एक ऐसी भविष्यवाणी सामने आ रही है, अगर यह सच हो गई तो दुनिया को एक और विश्व युद्ध से गुजरना पड़ेगा। भारतीय ज्योतिषी के न्यू नास्त्रेदमस कहे जाने वाले कुशल कुमार ने एक बड़ी भविष्यवाणी की है। उन्होंने कहा कि 29 जून दुनिया के लिए कयामत का दिन हो सकता है। उन्होंने हाल ही में दिए एक साक्षत्कार में दावा किया कि दुनिया में जल्द ही तीसरा विश्व युद्ध शुरू होने वाला है। उनका दावा है कि 18 जून से 29 जून के बीच यह कभी भी शुरू हो सकता है।

ज्योतिषी कुशल कुमार ने इजरायल और हमास, रूस और नाटो, उत्तर और दक्षिण कोरिया और चीन और ताइवान के बीच तनाव बढ़ने की भविष्यवाणी की। कुशल कुमार ने कहा कि उन्होंने अपनी भविष्यवाणियां करने के लिए वैदिक ज्योतिष चार्ट का उपयोग किया है, जो हिंदू संस्कृति पर आधारित है। उन्होंने कहा कि ग्रहों और नक्षत्रों को पढ़ने के बाद मैंने सटीक तारीख बताई कि कब तीसरा विश्व युद्ध शुरू हो सकता है। कुशल कुमार ने कहा कि 18 जून से लेकर 29 जून तक कभी भी विश्व युद्ध शुरू हो सकता है।

पहले भी सच हुई है कुशल कुमार की भविष्यवाणी (Indian Nostradamus World war 3 Prediction)
कुशल कुमार ने कहा कि यह पहली बार नहीं है, जो उन्होंने इस तरह की भविष्यवाणी की है। उन्होंने दावा किया कि इससे पहले वो इजरायल लेबनान के बीच तनाव और उत्तरी कोरिया सैनिकों का दक्षिण कोरिया की सीमा रेखा पार करने जैसी भविष्यवाणी कर चुके हैं, जो सच साबित हुई हैं।

दुनिया पर मंडरा रहा खतरा
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कुशल कुमार ने कहा कि “जैसे-जैसे दिन बीत रहे हैं, दुनिया पर नया संकट मंडरा रहा है।

कौन थे नास्त्रेदमस
नास्त्रेदमस एक फ्रांसीसी ज्योतिषी थे। जिन्होंने 16वीं सदी में “लेस प्रोफेटीज” (“द प्रोफेसीज”) नामक पुस्तक के जरिए 2024 तक की भविष्यवाणी की थी। नास्त्रेदमस ने भविष्यवाणी की थी कि 2024 गंभीर मौसम की घटनाओं और वैश्विक संघर्ष का गवाह बनेगा। जिसमें युद्ध, शाही उथल-पुथल और एक नया पोप शामिल होगा। 2024 के लिए नास्त्रेदमस ने यह भी कहा था कि जलवायु संकट और भी बदतर हो जाएगा।

फाइनल हो चुके हैं बिग बॉस ओटीटी 3 के लिए नाम, पढ़े पूरी खबर

बाबा वेंगा ने भी की है भविष्यवाणी
बाबा वेंगा ने भी 2024 में विश्वयुद्ध शुरू होने की भविष्यवाणी की थी। उन्होंने कहा है कि साल 2024 में एक बड़ा देश जैविक हथियारों से हमला करेगा। इसके अलावा उन्होंने यूरोप में आतंकी हमले की भी भविष्यवाणी की थी, जो मॉस्को में हुए शूटआउट के रूप में सच साबित हो चुकी है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल