Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Bigg Boss OTT 3 में टूटेगा नियम मोबाइल के साथ एंट्री लेंगे कंटेंस्टेंट्स! जानें पूरा सच

Bigg Boss OTT 3 DID Rule will be broken in HOUSE contestants will enter with mobile ANIL KAPOOR JIO CINEMA

Bigg Boss OTT 3: मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 3 का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कुछ ही दिनों में शो का नया सीजन शुरू होने वाला है। इस बार शो को अनिल कपूर होस्ट करने वाले हैं। Bigg Boss OTT 3 का प्रोमो भी जारी हो चुका है, जिसे देखकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं।

इस बार BB हाउस में क्या होगा खास?

वहीं, कंटेस्टेंट के नामों की भी चर्चा जोरो-शोरो से हो रही है। ऐसा कहा जा रहा है, इस बार शो का हिस्सा वायरल वडा पाव गर्ल बनेगीं। हालांकि, शो के मेकर्स की तरफ अभी तक प्रतिभागियों को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। ये भी कहा जा रहा है कि इस बार बिग बॉस के घर में काफी कुछ नया देखने को मिलेगा। 18 जून को हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुनव्वर फारूकी ने शो की टैगलाइन ‘करते हैं न कुछ अलग’ का जिक्र किया।

मोबाइल फोन के साथ मिलेगी BB House में एंट्री

वहीं, इस बार आपको बिग बॉस के घर में बड़ा बदलाव देखने को मिलने वाला है। जी हां, शो के शुरू होने से पहले ही बड़ा अपडेट सामने आया है। ऐसा कहा जा रहा है कि इस बार सभी कंटेंस्टेंट्स मोबाइल फोन के साथ BB House में दाखिल होगें। इस बात की ओर इशारा खुद शो के होस्ट ने ही किया है। दरअसल, जब मुनव्वर फारूकी ने अनिल कपूर से पूछा कि क्या घर के अंदर मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति मिलेगी? जिसके जवाब में एक्टर ने कहा, ‘कुछ भी हो सकता है।’

यह भी पढ़ें- फाइनल हो चुके हैं बिग बॉस ओटीटी 3 के लिए नाम? पढ़ें पूरी खबर

कब और कहां देख सकते हैं शो?

बता दें कि बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 इस महीने की 21 तारीख से शुरू होने वाला है। शो को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर देख सकते हैं। दर्शक रात 9 बजे जियो सिनेमा पर अपने पसंदीदा शो को देख पाएंगे।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार