Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

पहली पत्नी पायल के बेघर होने से खुश हैं अरमान मलिक, कृतिका को लगाया गले कही ये बात

Payal Malik Elimination: बिग बॉस ओटीटी-3 के पहले वीकेंड का वार में पायल मलिक घर से बेघर हो गई हैं। पायल के जाने के बाद अरमान मलिक...
payal malik nominated

Payal Malik Elimination: बिग बॉस ओटीटी-3 दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रहा है। शो को लोग काफी प्यार दे रहे हैं। वहीं, कुछ कंटेस्टेंट ऐसे भी हैं, जो शो के पहले ही दिन से सुर्खियों में हैं। ऐसे ही एक कंटेस्टेंट हैं- अरमान मलिक और उनकी दोनों पत्नियां। शो पर अपनी दो पत्नियों के साथ आए अरमान मलिक ने खूब लाइमलाइट बटोरी है। शो में अरमान और उनके दोनों पत्नियों के रिश्ते को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। अरमान को भी शो में दोनों पत्नियों का साथ अच्छा लग रहा है, लेकिन अब ये साथ टूट चुका है।

दरअसल, बिग बॉस ओटीटी-3 के पहले वीकेंड का वार में पायल मलिक घर से बेघर हो गई हैं। पायल के जाने के बाद अरमान मलिक की दूसरी पत्नी कृतिका मलिक फूट-फूट कर रोने लगीं तो वहीं उनके पति अरमान खुश हो गए। उन्होंने कृतिका को गले लगाते हुए कहा, ‘मैं खुश हूं।’

क्या बोले अरमान ?

पायल के शो से बाहर जाने के पहले अनिल कपूर ने अरमान से पूछा, ‘अगर आज पायल एलिमिनेट हो जाती है तो क्या होगा?’ इस पर अरमान ने जवाब दिया , ‘कुछ नहीं सर। मैं दोनों चीजों के लिए तैयार हूं। अगर वह बाहर चली जाती हैं तो अच्छी बात है। चारों बच्चों को संभाल लेगी। उसने ऐसा कोई काम नहीं किया कि वो यहां से जाए।’

Payal Malik Elimination: जाने से पहले पायल ने कृतिका से कही ये बात

घर से बाहर जाते वक्त पायल से उनकी सौतन कृतिका ने कहा, ‘मुझे पता है, बाहर तू है, संभाल लेगी। हम भी आ रहे हैं।’ इस पर पायल ने कहा, ‘बहुत जल्दी मत आना। लास्ट तक खेलना।’ इसके बाद पायल चली गईं और कृतिका रोने लगीं।

कृतिका को रोते देख अरमान उन्हें गले लगाकर बोले, ‘कोई बात नहीं। अगर तीनों में से दो आते और एक बाहर रहता तो कम से कम तुम लोगों ने एक्सपीरियंस तो किया। देखा तो कितना मुश्किल होता है। बस वो घर गई। मैं चाहता था कि वो लड़े, करे, लेकिन वो घर गई। मैं खुश हूं।’

Read More- जब दूसरे का पति इस्तेमाल कर लेती हूं तो… अरमान मलिक की दूसरी पत्नी ने ये क्या कह दिया?

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार