श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

इतने महंगे क्रूज पर हो रही अन्नत और राधिका की दूसरी प्री वेडिंग

दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों में से एक मुकेश अंबानी अपने छोटे बेटे अन्नत अंबानी की शादी करने जा रहे हैं। पूरा अंबानी परिवाार अन्नत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी की तैयारियों में जुटा है।
ANNAT RADHIKA PRE WEDDING| MUMBAI | SHRESHTH BHARAT

Annat and Radhika’s second pre-wedding: दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों में से एक मुकेश अंबानी अपने छोटे बेटे अन्नत अंबानी की शादी करने जा रहे हैं। पूरा अंबानी परिवाार अन्नत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी की तैयारियों में जुटा है। दोनों मुबई में 12 जुलाई को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। इसके बाद 14 जुलाई को रिसेप्शन होगा।

शादी से पहले अंबानी परिवार ने इटली में दमदार प्री वेडिंग पार्टी का आयोजन किया है। इस प्री वेडिंग में दुनियाभर की तमाम मशहूर हस्तियां शामिल हो रही हैं। सूत्रों के अनुसार, प्री वेडिंग सेकेंड सेरेमनी में कैटी पेरी 31 मई को गाना गाएंगी। इससे पहले प्री वेडिंग सेरेमनी में हॉलीवुड गायिका रिहाना ने अपने आवाज का जलवा बिखेरा था।

सेकेंड प्री वेडिग सेरेमनी की शुरूआत 29 मई 2024 को इटली में एक शानदार क्रूज पर डिनर के साथ हुई। इस पार्टी का हिस्सा बनने के लिए इंडस्ट्री की कई मशहूर हस्तियों को बुलाया गया है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार, परफॉर्मेंश के लिए केटी पेरी ने लाखों डॉलर चार्ज किया है। इस प्री वेडिंग में कुल 800 मेहमानों को बुलाया गया हैं। पार्टी क्रूज पर की जा रही है, जिसकी कीमत 900 मिलियन अमेरिकी डॉलर यानी लगभग 7,500 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इस क्रूज पर मेहमानों के लिए हर सुइट में स्पा, जिम, स्विमिंग पूल और बहुत कुछ जैसी कई शानदार फैसिलिटी है। इन सारे फैसिलिटी की कीमत लगभग 60 लाख रूपये है।

यह भी पढ़ें- June 2024 OTT Release: पूरे महीने छाया रहेगा इन वेब सीरीज का


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

dehradun road accident
देहरादून में तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से चार लोगों की मौत, दो घायल
Ranya Rao Gold Smuggling Case
गोल्ड स्मगलिंग केस: कन्नड़ एक्ट्रेस रान्या राव ने DRI की पूछताछ में किए बड़े खुलासे
Mosques covered
उत्तर प्रदेश में होली को लेकर मस्जिदों को ढका गया, सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त
dehradun road accident
MP के धार जिले में हुए सड़क हादसा में 7 लोगों की मौत, 4 घायल
Holika Dahan 2025
होलिका दहन 2025: जानें होलिका दहन का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व
Gold Rate Today
सोने और चांदी की कीमतों में आया उतार, जानें आज के ताजा भाव