Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

इस एक्ट्रेस की वजह से सलमान खान ने विवेक ओबेरॉय को किया था 41 बार कॉल…

ऐश्वर्या राय को लेकर ही विवेक ओबेरॉय और सलमान खान के बीच झगड़ा शुरू हुआ था। इसी दौरान, विवेक ओबेरॉय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर सलमान खान पर ये आरोप लगाया था कि उन्होंने मुझे गंदी गालियों के साथ जान से मारने की धमकी...
salman khan | Vivek Oberoi | aishwarya rai | shreshth bharat

सलमान खान और विवेक ओबेरॉय के झगड़े के बारे सभी लोगों को पता है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि सलमान खान और विवेक ओबेरॉय के बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय को लेकर को लेकर झगड़ा हुआ था। सलमान के साथ ऐश्वर्या राय का ब्रेकअप होने के बाद विवेक ओबेरॉय और ऐश्वर्या राय के बीच अफेयर की खबरें सामने आई थी, जिसे लेकर सलमान खान विवेक ओबेरॉय से काफी गुस्सा थे। ये विवाद इतना बढ़ गया कि उनका फिल्मी करियर बर्बाद हो गया। सलमान खान के गुस्से ने विवेक ओबेरॉय की जिंदगी ही बदल दी थी।

विवेक ओबेरॉय ने बॉलीवुड करियर की शुरूआत फिल्म ‘कंपनी’ से की

बता दें कि विवेक ओबेरॉय ने बॉलीवुड में अपने एक्टिंग करियर की धमाकेदार शुरुआत फेमस डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा की फिल्म ‘कंपनी’ से की थी। इसके बाद उन्होंने ‘साथिया’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म में रानी मुखर्जी के साथ काम किया था। फिल्म ‘साथिया’ को लोगों से भरपूर प्यार मिला।

ऐश्वर्या राय को लेकर हुआ था झगड़ा

ऐश्वर्या राय को लेकर ही विवेक ओबेरॉय और सलमान खान के बीच झगड़ा शुरू हुआ था। इसी दौरान, विवेक ओबेरॉय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर सलमान खान पर ये आरोप लगाया था कि उन्होंने मुझे गंदी गालियों के साथ जान से मारने की धमकी भी दी थी। विवेक ओबेरॉय ने आगे कहा कि 29 मार्च 2003 की रात सलमान ने मुझे 12:30 बजे से सुबह के 5 बजे तक 41 बार फोन किया था।

अरबाज खान, विवेक ओबेरॉय के थे अच्छे दोस्त

सलमान खान के भाई अरबाज खान, विवेक ओबेरॉय के अच्छे दोस्त थे। इसके बारे में विवेक ने अरबाज को भी बताया था। इस पर अरबाज ने मुझसे कहा था कि सलमान अभी ऐश्वर्या से ब्रेकअप होने पर डिस्टर्ब हैं और नशे में रहता हैं। इसी वजह से वह बुरा बर्ताब कर रहा हैं, लेकिन अगर सलमान तुम्हारे घर के बाहर आकर गाली गलौज करता है तो तुम्हें जो सही लगे, वही करना।

फराह खान के एक शो ‘तेरे मेरे बीच में’

लड़ाई के 6 साल बाद विवेक ओबेरॉय ने फराह खान के एक शो ‘तेरे मेरे बीच में’ में कहा था कि अरबाज अब भी उनके अच्छे दोस्त हैं और सलमान खान वाले मामले में उन्होंने सही का साथ दिया था। विवेक ने टॉक शो में फराह खान के सामने ये बात स्वीकार की थी कि उन्होंने सलमान के खिलाफ प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बहुत बड़ी गलती की थी। शो में विवेक ने कहा था- जब मैं प्रेस कॉन्फ्रेंस करने बैठा था, तभी लग गया था कि मैं गलत कर रहा हूं। मुझे ये नहीं करना चाहिए।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग