श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

June 2024 OTT Release: पूरे महीने छाया रहेगा इन वेब सीरीज का भौकाल

आज के समय में लोग खाली समय में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर विंज वॉच करना पसंद करते हैं। अगर आप भी ओटीटी पर वेब सीरीज देखने के शौकीन हैं तो आज हम आपको जून में रिलीज होने वाली कुछ ऐसी सीरीज और शोज के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपका भरपूर मनोरंजन करेंगे।
web series| kota factory | gullak | shreshth bharat

June 2024 OTT Release: आज के समय में लोग खाली समय में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर विंज वॉच करना पसंद करते हैं। अगर आप भी ओटीटी पर वेब सीरीज देखने के शौकीन हैं तो आज हम आपको जून में रिलीज होने वाली कुछ ऐसी सीरीज और शोज के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपका भरपूर मनोरंजन करेंगे। आइए जून 2024 में रिलीज होने वाली सीरीज, फिल्मों और शोज के बारे में जान लेते हैं।

कोटा फैक्ट्री सीजन 3

कोटा फैक्ट्री सीजन 3 का दर्शक लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जीतू भईया की सीरीज को 20 जून को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा।

गुल्लक सीजन 4

सोनी लिव की मचअवेटेड सीरीज गुल्लक जल्द ही रिलीज होने वाली है। ‘गुल्लक सीजन 4’ को 7 जून को सोनी लिव पर रिलीज किया जाएगा। इस सीरीज में मिडिल क्लास परिवार की कहानी को दिखाया गया है।

द ग्रेट इंडियन कपिल शो

जून के महीने में ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ आपको गुदगुदाने आ रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शो दो जून को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा। शो के पहले एपिसोड में जाह्नवी कपूर और राजकुमार राव नजर आएंगे। दोनों स्टार अपनी फिल्म ‘मिस्टर एंड मिसेस माही’ प्रमोशन के लिए आएंगे।

द लेजेंड ऑफ हनुमान

‘द लेजेंड ऑफ हनुमान’ एक एनिमेटेड वेब सीरीज है। इसके 5वें सीजन को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज किया जाएगा। इस सीरीज के पिछले सीजन को भी खूब पसंद किया गया था।

महाराज

फिल्म ‘महाराज’ से आमिर खान के बड़े बेटे जुनैद खान अपना डेब्यू कर रहे हैं। इस मूवी को 14 जून को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा। ‘महाराज’ में जुनैद खान के अलावा जयदीप अहलावत, सर्वरी वाघ और शालिनी पांडे जैसे कलाकार लीड रोड में नजर आएंगे।

ब्लैकआउट

विक्रांत मैसी और मौनी रॉय स्टारर फिल्म ब्लैकआउट को ओटीटी प्लोटफॉर्म जियो सिनेमा पर रिलीज किया जाएगा। रिपोर्टस के मुताबिक, मूवी 7 जून को जियो सिनेमा पर स्ट्रीम के लिए तैयार होगी। फिल्म में आपको रोमांस और सस्पेंस का तड़का देखने को मिलेगा।

इस एक्ट्रेस ने कराई थी मुनव्वर फारुकी से महजबीन मुलाकात

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Maharashtra Weather
Maharashtra Weather: महाराष्ट्र में मौसम का मिजाज बदला, मुंबई, ठाणे और रायगढ़ में बारिश बढ़ी; IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
CM Mohan Yadav
उज्जैन में 168 एकड़ जमीन खरीद के आरोपों से घिरे मोहन यादव, कांग्रेस बोली- MP में चल रहा लूट का इंजन; मांगा इस्तीफा और न्यायिक जांच
Ram Mandir Donation Controversy
Ram Mandir Donation Controversy: "एक और परत खुली", अखिलेश यादव ने अयोध्या दान विवाद पर भाजपा को बनाया निशाना
West Bengal Assembly
West Bengal Assembly: TMC में सियासी घमासान तेज, मदन मित्रा को मिला चीफ व्हिप का पद, स्पीकर कार्यालय पर नियुक्ति पत्र ठुकराने का आरोप
Ram Mandir Donation Controversy
Ram Mandir Donation Controversy: राम मंदिर चढ़ावे के कथित गबन पर कांग्रेस नेता की मांग- जिम्मेदारों पर हो सख्त कार्रवाई
Tamil Nadu
Tamil Nadu: “फिल्म से CM नहीं, जनता के साथ खड़े होकर नेता बना...”, फिल्म से राजनीति वाली आलोचना पर विजय का पलटवार