श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

इस एक्ट्रेस के प्यार में पागल था दाऊद इब्राहिम, फिल्म में न लेने पर प्रोड्यूसर की कर दी थी हत्या

एक समय था, जब बॉलीवुड और अंडरवर्ल्ड का रिश्ता काफी करीब था। अंडरवर्ल्ड में दोस्ती करने के बाद एक्टर्स को बहुत से मुश्किलों का सामना करना पड़ता था। ऐसा ही कुछ हुआ था बॉलीवुड की एक मशहूर एक्ट्रेस के साथ...
Anita Ayoob Underworld Connection

Anita Ayoob Underworld Connection: बॉलीवुड में किसी हसीना का नाम अंडरवर्ल्ड के साथ जुड़ते ही रहता है। बॉलीवुड और अंडरवर्ल्ड का रिश्ता बहुत पुराना है। एक समय था, जब बॉलीवुड और अंडरवर्ल्ड का रिश्ता काफी करीब था। अंडरवर्ल्ड में दोस्ती करने के बाद एक्टर्स को बहुत से मुश्किलों का सामना करना पड़ता था।

ऐसा ही कुछ हुआ था बॉलीवुड की एक मशहूर एक्ट्रेस के साथ। इस एक्ट्रेस को गैंगस्टर के साथ दोस्ती बहुत भारी पड़ी थी। हम बात कर रहे हैं अनीता अयूब की।

अनीता अयूब का नाम अंडरवर्ल्ड के डॉन दाऊद इब्राहिम के साथ जोड़ा जाता था। खबरे थी कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे थे।

अनीता एक पाकिस्तानी एक्ट्रेस हैं। वह पाकिस्तान की रहने वाली हैं। वह मॉडलिंग करने के लिए भारत आई थीं। कई विज्ञापन और मॉडलिंग करने के बाद अनीता ने बॉलीवुड में डेब्यू किया।

उनकी पहली फिल्म आनंद की प्यार का तराना थी। देव आनंद के साथ ही अनीता ने गैंगस्टर में काम किया था। माना जाता है कि इसी दौरान वह दाऊद इब्राहिम से मिली।

कभी सड़कों पर प्रैंक वीडियोज बनाती थी ये एक्ट्रेस, इस फिल्म ने बदल दी जिंदगी

दाऊद को डेट कर रही थी एक्ट्रेस

अनीता ने दाऊद के साथ अपने रिश्ते (Anita Ayoob Underworld Connection) को कभी नहीं स्वीकारा था। वह हमेशा इससे इनकार करती थीं। बॉलीवुड में अनीता का करियर कुछ खास नहीं चल रहा था।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक पॉपुलर प्रोड्यूसर जावेद सिद्दीकी ने अनीता को अपनी फिल्म में लेने से मना कर दिया था, जिसके बाद दाऊद ने उन्हें मौत के घाट उतरवा दिया था।

एक्ट्रेस पर लगे थे यह गंभीर आरोप

अपनी फिल्मों से ज्यादा अनीता अक्सर अन्य चीजों को लेकर सुर्खियों रहती थी। अनीता पर पाकिस्तान के लिए भारत में जासूसी करने का आरोप लगा था। एक पाकिस्तानी मैगजीन में इस बात का जिक्र भी किया गया था।

‘वहां तो सब भौंकने वाले कुत्ते हैं….’ Bigg Boss पर बोले थे अन‍िरुद्धाचार्य, अब मांग रहे माफी

पाकिस्तानी मैगजीन में लिखा गया था कि लोगों को लगता है कि अनीता पाकिस्तान की जासूस हैं। इस कारण ही उन्हें बॉलीवुड से बायकॉट किया गया है।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Minor gang-raped in Lucknow
शर्मनाक! लखनऊ में नाबालिग से गैंगरेप, बेसुध हालत में पड़ी मिली; दो आरोपी हिरासत में
Modi government Increase in MSP
मोदी सरकार का करोड़ों किसानों को दिवाली गिफ्ट! रबी फसलों के MSP में बढ़ोतरी, जानें नए रेट
Ashwini Vaishnaw
केंद्रीय कर्मचारियों को मोदी सरकार का दिवाली तोहफा, डीए में कि 3% बढ़ोतरी
Ashes Series 2025-26
एशेज 2025-26 का शेड्यूल जारी, एक बार फिर आमने-सामने होंगे क्रिकेट के दो प्रतिद्वंद्वी
Ghaziabad Crime News
नौकरानी की शर्मनाक करतूत! अपने पेशाब से आटा गूंथकर खिलाती रही रोटी, बीमार हुआ पूरा परिवार
IND vs NZ 1st Test
IND vs NZ Test: बारिश के कारण पहले दिन का खेल रद्द, नहीं हो सका टॉस