Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

कभी सड़कों पर प्रैंक वीडियोज बनाती थी ये एक्ट्रेस, इस फिल्म ने बदल दी जिंदगी

आज तृप्ति के पास एक बड़ी फिल्म हैं, लेकिन एक समय ऐसा भी था, जब वह यूट्यूब चैनल के साथ काम करती थीं। प्रैंक और फनी वीडियोज में वह काम किया करती थीं। उनकी कई वीडियो वायरल भी हुई थी।
tripti dimri

Tripti Dimri: फिल्म ‘एनिमल’ के बाद तृप्ति डिमरी को एक नई पहचान मिली है। हालांकि, एक्ट्रेस ने लैला मजनू , कला और बुलबुल जैसी कई शानदार फिल्मों में अपने दमदार एक्टिंग से सबका दिल लूटा हैं, लेकिन ‘एनिमल‘ में उनके बोल्ड लुक के लोग दीवाने हो गए थे।

एनिमल में उनका कैमियो रोल था, लेकिन इस छोटे से रोल ने उनके करियर को एक नई रफ्तार दे दी है। एक्ट्रेस बैक टू बैक कई बड़ी फिल्मों में काम कर रही हैं। इन दिनों वो अपनी फिल्म ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ में बिजी हैं। फिल्म थिएटर में रिलीज हो गई है और इसे दर्शकों से अच्छा रिपॉन्स भी मिल रहा है।

आज तृप्ति के पास एक बड़ी फिल्म हैं, लेकिन एक समय ऐसा भी था, जब वह यूट्यूब चैनल के साथ काम करती थीं। प्रैंक और फनी वीडियोज में वह काम किया करती थीं। उनकी कई वीडियो वायरल भी हुई थी।

पुराने वीडियो को लेकर तृप्ति ने कही यह बात

तृप्ति हाल ही में रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में गई थीं। इस दौरान उन्होंने अपनी फिल्मी जर्नी के बारे में खुलकर बात की। जब शो में उनके कई पुराने वीडियोज दिखाए गए तो,l इन्हें देखने के बाद तृप्ति ने कहा, “मैं एक यूट्यूब चैनल के साथ काम करती थी। उस वक्त कुछ डर नहीं था, हम टाइम पास करते हुए वीडियो करते थे। उस समय बहुत मजा आता था। हम लोग फन करते हुए वीडियोज बनाते थे।”

‘वहां तो सब भौंकने वाले कुत्ते हैं….’ Bigg Boss पर बोले थे अन‍िरुद्धाचार्य, अब मांग रहे माफी

एक्ट्रेस ने आगे कहा कि अब मुझे लगता है कि मेरे अंदर की वो तृप्ति अब नहीं है। मुझे बुलबुल और कला के बाद ऐसा कुछ ऑफर हुआ था और मैं इस तृप्ति (Tripti Dimri) को अपने अंदर ढूंढ़ नहीं पाई। तब मैंने ये वीडियोज दोबारा देखे थे कि मैंने ये पहले किया है तो अब क्यों नहीं कर पा रही हूं। मैं इस फेज को मिस करती हूं। कुछ टेंशन नहीं थी, बहुत चिल थे।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग