श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

बॉलीवुड में जलवा बिखेर चुकी हैं ये पाकिस्तानी हसीनाएं


Pakistani Actress: पाकिस्तान के टीवी शो और उनकी एक्ट्रेसेस की खूबसूरती की दुनिया कायल है। पाकिस्तानी हसीनाओं की अदाकारी के भी लोग दीवाने हैं। यही कारण है कि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री से भी इन्हें लीड रोल ऑफर किए जाते हैं। आज हम आपको ऐसी पाकिस्तानी एक्ट्रेसेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने भारत में अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीता है।

माहिरा खान

माहिरा खान पाकिस्तान की जानी मानी अदाकारा हैं। उन्होंने कई पाकिस्तानी ड्रामा और फिल्मों में काम किया है। उन्होंने अपनी पॉपुलैरिटी के दम पर साल 2017 में ‘रईस’ फिल्म से बॉलीवुड में एंट्री की थी। माहिरा के फेम का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पहली फिल्म में उन्हें शाहरुख खान के अपोजिट कास्ट किया गया था।

सबा कमर

पाकिस्तानी एक्ट्रेस सबा कमर की भारत में तगड़ी फैन फॉलोइंग है। उन्होंने फिल्म ‘हिंदी मीडियम’ से बॉलीवुड में एंट्री की और दर्शकों का दिल जीत लिया। इसके अलावा सबा ने मिसेज एंड मिस्टर शमीम में काम किया, जिसे जी 5 पर रिलीज किया गया था। इस फिल्म की कहानी को और अभिनेत्री की एक्टिंग को दर्शकों ने खूब पसंद किया।

मावरा होकेन

मावरा होकेन ने साल 2016 में एक रोमांटिक मूवी ‘सनम तेरी कसम’ से डेब्यू किया था। फिल्म में मावरा गजरा, बिंदी, साड़ी पहने नजर आईं। अनकी सादगी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ से 7 साल पहले एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में कदम रखा था। मूवी में मावरा के किरदार का नाम ‘सरस्वती’ था।

वीना मलिक

वीना मलिक ने ‘दाल में कुछ काला है’ फिल्म से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। उन्होंने फिल्म ‘तेरे मेरे प्यार में’, ‘कई तुझ सा कहां’, ‘ये दिल हुआ आपका’, ‘कभी प्यार ना करना’ और ‘क्यों तुमसे इतना प्यार है’ समेत कई फिल्मों में नजर आईं। वीना साल 2010 में ‘बिग बॉस 4’ में भी नजर आ चुकी हैं।

सजल अली

सजल ने साल 2009 में जिओ टीवी के शो नादानियां से अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत की। इसके बाद उन्होंने कई टीवी शोज में काम किया। पाकिस्तानी सिनेमा में पॉपुलेरिटी हासिल करने के बाद उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा। साल 2017 में सजल फिल्म मोम में दिवंगत श्रीदेवी कपूर की बेटी की भूमिका में नजर आयीं थीं।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

UP Cabinet
योगी सरकार ने PRD के जवानों को दी खुशखबरी, बढ़ाई गई सैलरी
Delhi Weather
दिल्ली-एनसीआर में हीटवेव की चेतावनी, राजस्थान में रेड अलर्ट जारी
KKR vs LSG Head to Head Records
IPL 2025: KKR ने जीता टॉस, लखनऊ सुपर जायंट्स को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता
Waqf Bill in Supreme Court
वक्फ कानून के खिलाफ SC में कई याचिकाएं दायर, 15 अप्रैल को हो सकती है सुनवाई
Supreme Court On Tamil Nadu Governor
सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु गवर्नर को लगाई फटकार, जानें क्या हैं मामला?
pm modi
मुद्रा योजना से महिलाओं और युवाओं को लाभ, उद्यमिता को बढ़ावा: प्रधानमंत्री मोदी