श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

कंट्रोवर्सी में फंसे साहिल खान, सालभर में कमाते हैं करोड़ों

Untitled design (5)

Sahil Khan Net Worth: साहिल खान एक्टिंग और फिटनेस की दुनिया का जाना माना चेहरा हैं। हाल ही में महादेव बेटिंग ऐप से जुड़े एक विवाद में उनका नाम सामने आया है। इस मामले के चलते, उन्हें छत्तीसगढ़ में गिरफ्तार कर लिया गया है। एक्टर अपनी लग्जरी लाइफ स्टाइल के कारण सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। ऐसे में फैंस के मन में ये जानने की उत्सुकता रहती है कि आखिर साहिल खान एक साल में कितना पैसा कमाते हैं। आइए जानते हैं कि एक्टर और मॉडल साहिल खान की नेट वर्थ क्या है…

बचपन में घर से भागे थे साहिल

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में जन्मे साहिल खान की परवरिश भारत की राजधानी दिल्ली में हुई। उनका जन्म एक गरीब परिवार में हुआ था। साहिल अपने सपनों को पूरा करने के लिए 15 साल की उम्र में अपने घर से भाग गए थे। वे घर छोड़ कर मुम्बई गए, जहां उन्होंने अपने एक्टिंग और बॉडीबिल्डिंग करियर की शुरूआत की।

साहिल खान की नेटवर्थ

साहिल खान ने स्टाइल फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने पिछले 14 सालों से कोई फिल्म नहीं की है। इसके बावजूद, सोशल मीडिया पर जो लोग साहिल खान को फॉलो करते हैं, वो इस बात को जानते हैं कि वह लग्जरी लाइफ स्टाइल जीते हैं। फिल्मों के अलावा साहिल एडवर्टाइजमेंट, ब्रांड प्रमोशन और बिजनेस वेंचर्स से पैेसे कमाते हैं। इसके साथ ही भारत में उनकी कई जिम की ब्रांच हैं। हंक वाटर नाम से उनकी एक कंपनी भी है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्टर की नेटवर्थ 170 करोड़ रुपये है।

साहिल ने 2024 में रचाई दूसरी शादी

साहिल की पहली पत्नी का नाम निगार खान था, जोकि ईरानी मूल की नॉर्वेजियन अभिनेत्री थी। 21 सितंबर 2003 को निगार और साहिल ने एक-दूसरे से शादी की थी और जुलाई 2005 में उनका तलाक हो गया। साहिल ने हाल ही में सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपनी दूसरी शादी की जानकारी दी। उन्होंने 47 की उम्र में 21 साल की लड़की से शादी रचा कर सभी को हैरान कर दिया था।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Operation Sindoor
'ऑपरेशन सिंदूर' पर गहराया राजनीतिक विवाद, विपक्ष ने संसद में दिए रक्षा मंत्री के बयान को लेकर सरकार से मांगा जवाब; जानें पूरा मामला
Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर चंदा हेराफेरी मामले पर गरमाई राजनीति, अखिलेश ने उठाए सरकार पर सवाल; बोले- भक्तों की आस्था से खिलवाड़ हुआ
Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज