Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

सलमान खान पर हमले की योजना बना रहे लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 4 गुर्गे गिरफ्तार

नवी मुंबई पुलिस ने शनिवार को लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया, जो पनवेल में एक्टर सलमान खान की कार पर हमला करने की योजना बना रहे थे। पुलिस के मुताबिक, इसके लिए पाकिस्तानी हथियार सप्लायर से हथियार मंगवाने की योजना थी।
Mumbai police | Lawrence Bishnoi gang | shreshth bharat |

नवी मुंबई पुलिस (Navi Mumbai Police) ने शनिवार को लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया, जो पनवेल में एक्टर सलमान खान (Salman Khan) की कार पर हमला करने की योजना बना रहे थे। पुलिस के मुताबिक, इसके लिए पाकिस्तानी हथियार सप्लायर से हथियार मंगवाने की योजना थी। इस मामले में लॉरेंस बिश्नोई, अनमोल बिश्नोई, संपत नेहरा और गोल्डी बरार समेत 17 से अधिक लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

पुलिस का कहना है कि उन्हें सूचना मिली थी कि जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने कनाडा में रह रहे अपने भाई अनमोल बिश्नोई (Anmol Bishnoi) और साथी गोल्डी बरार (Goldie Brar) के साथ मिलकर पाकिस्तानी हथियार डीलर से एके-47, एम-16 और एके-92 और अत्याधुनिक हथियार खरीदकर सलमान खान की हत्या की साजिश रची थी।

जानकारी के मुताबिक, इस योजना में लॉरेंस बिश्नोई और उसकी गेंग का मकसद सलमान खान की कार को रोकना या फार्महाउस पर छापा मारना था। पुलिस के मुताबिक, लॉरेंस बिश्नोई गिरोह ने अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने वाले दो शूटरों की गिरफ्तारी से एक महीने पहले ही यह योजना बना ली थी।

नवी मुंबई पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान धनंजय उर्फ ​​अजय कश्यप, गौरव भाटिया उर्फ ​​नाहवी, वासपी खान उर्फ ​​वसीम चिकना और रिजवान खान उर्फ ​​जावेद खान के रूप में हुई है। आरोपियों ने सलमान खान के घर और फार्महाउस की रेकी की थी। आरोपी अजय कश्यप ने वीडियो कॉल के जरिए पाकिस्तान में डोगर नाम के शख्स से संपर्क किया और सलमान खान पर हमला करने के लिए पाकिस्तान से AK-47 जैसे हथियार मंगवाए।

पुलिस का कहना है कि उन्हें सूचना मिली थी कि लॉरेंस बिश्नोई और संपत नेहरा के गिरोह के करीब 60 से 70 सदस्य मुंबई, रायगढ़, नवी मुंबई, ठाणे, पुणे और गुजरात से आए हैं और सलमान खान पर नज़र रख रहे हैं। सलमान खान पर हमला करने के लिए नाबालिगों का इस्तेमाल करने की योजना थी। नवी मुंबई पुलिस के मुताबिक, हमले के बाद आरोपियों ने कन्याकुमारी से नाव के ज़रिए श्रीलंका भागने की योजना बनाई थी।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा