श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

ज्योतिषियों की चेतावनी, ये वाला समय है सबसे खतरनाक, बचकर रहें

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, कलयुग में महाभारत काल जैसा खतरनाक समय आने वाला है। ज्योतिष शास्त्र की माने तो साल 2024 के जून से जुलाई के महीने में ये समय देखने को मिल सकता है।
Astrology| most dangerous time| shreshth bharat

कहते हैं वक्त बदलते देर नहीं लगती। वक्त कभी अच्छा होता है कभी बुरा होता है। लेकिन अब एक ऐसा वक्त आने वाला है जो बहुत ही खतरनाक होगा। ये हम नहीं कह रहे हैं ये कहना है ज्योतिषियों का। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, कलयुग में महाभारत काल जैसा खतरनाक समय आने वाला है। ज्योतिष शास्त्र की माने तो साल 2024 के जून से जुलाई के महीने में ये समय देखने को मिल सकता है। लगभग 5200 साल बाद यह योग बनने वाला है।

महाभारत काल में जब यह समय आया था, तब कौरवों और पांडवों के बीच खतरनाक युद्ध हुआ था। उस युद्ध में लाखों लोगों की जान चली गई थी। अब ज्योतिषियों ने यह दावा किया है कि साल 2024 के जून-जुलाई में भी कुछ वैसा ही योग बन रहा है। यह खतरनाक योग करीब 5200 साल के बाद बन रहा है। इसका असर 23 जून से 5 जुलाई तक रहेगा।

पौराणिक धारणाओं के अनुसार, इस योग के कारण ही महाभारत की युद्ध शुरू हुई थी। त्रयोदशी पक्ष में ही कौरव और पांडवों के बीच युद्ध की शुरूआत हुई थी। अब ऐसा ही समय फिर साल 2024 में देखने को मिल सकता है।

क्यों अशुभ है त्रयोदशी पक्ष

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर महीने में दो पक्ष होता है। हर पक्ष में 15 दिन होता है। कभी-कभी कोई तिथि घटने या फिर बढ़ने पर 13 या 17 दिन का हो जाता है। साल 2024 के जून महीने में दो पक्ष में दो तिथि घट रही है। जिस कारण से एक पक्ष में 13 दिन और दूसरे पक्ष में 17 दिन होने वाले है। शास्त्रों में त्रयोदशी पक्ष को बहुत अशुभ माना गया है। गुरु और शुक्र का एक साथ अस्त होना अशुभ है। ज्योतिषियों के अनुसार, 13 दिन का जो पक्ष होता है वह बेहद ही विनाशकारी होता है। इस योग के बनने के कारण दुनिया भर के लोगों को काफी नुकसान पहुंचेगा। तूफान, बाढ़, सूखा जैसी आपदाएं भी आ सकती हैं। त्रयोदशी पक्ष में सभी लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए। इससे बचने के लिए आपको सच्चे दिल से भगवान की पूजा करनी चाहिए।

(NOTE: यहां दी गई जानकारी पौराणिक और ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है। इसका श्रेष्ठ भारत से कोई लेना-देना नहीं है।)

पहली ही नजर में इन राशि के लोगों को हो जाता है इश्क…

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Operation Sindoor
'ऑपरेशन सिंदूर' पर गहराया राजनीतिक विवाद, विपक्ष ने संसद में दिए रक्षा मंत्री के बयान को लेकर सरकार से मांगा जवाब; जानें पूरा मामला
Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर चंदा हेराफेरी मामले पर गरमाई राजनीति, अखिलेश ने उठाए सरकार पर सवाल; बोले- भक्तों की आस्था से खिलवाड़ हुआ
Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज