Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

मुकेश अंबानी ने बेटे को दिया शानदार विला, ये है खासियत

यह विला दुबई के पॉश इलाके पाम जुमेराह में स्थित है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसकी कीमत लगभग 640 करोड़ रुपये है। आइए शानदार बंगले से जुड़ी कुछ खास बातों को जान लें…
Untitled design - 2024-06-01T134522.484

Mukesh Ambani Gifted Luxurious Villa: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और अरबपति मुकेश अंबानी ने अपने बेटे अनंत अंबानी और होने वाली बहू राधिका मर्चेंट को एक विला गिफ्ट किया है। यह विला दुबई के पॉश इलाके पाम जुमेराह में स्थित है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसकी कीमत लगभग 640 करोड़ रुपये है। आइए शानदार बंगले से जुड़ी कुछ खास बातों को जान लें…

बेटे-बहू को गिफ्ट किया आलीशान विला

भारत के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी ने अपनी बहूरानी को शादी से पहले एक स्पेशल गिफ्ट दिया है। अंबानी परिवार ने राधिका और अनंत को एक आलीशान विला गिफ्ट किया है। इस विला की कीमत लगभग 640 करोड़ रुपये बताई जा रही है। दुबई के पाम जुमेराह में स्थित यह बंगला उस इलाके का सबसे महंगा बंगला बताया जा रहा है।

विला से जुड़ी खास बातें

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह खूबसूरत विला 33,000 वर्ग फुट में फैला हुआ है। इसके पास 70 मीटर का प्राइवेट बीच है, जहां वॉक करते हुए समुद्र का खूबसूरत नजारा देखा जा सकता है। इसमें इतालवी संगमरमर और शानदार पेंटिंग लगी हुई हैं। विला में 10 बेडरूम मौजूद हैं। यहां के डाइनिंग रूम में एक बड़ी डाइनिंग टेबल रखी हुई है। घर में इन-बिल्ट पूल भी है। यह आलीशान विला एक पर्फेक्ट हॉलिडे होम है। अंबानी परिवार यहां पार्टियों का आयोजन भी कर सकता है।

ऐसे शुरू हुई लव स्टोरी

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट एक दूसरे के बचपन के दोस्त हैं। एक लंबी ड्राइव के दौरान राधिका, अनंत अंबानी को दिल दे बैठीं। दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई, उन्होंने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया। साल 2022 में राजस्थान के श्रीनाथजी मंदिर में राधिका और अनंत की सगाई हुई, जिसके बाद एक भव्य पार्टी का आयोजन किया गया। अब कपल शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार है। इस साल दोनों अपने वैवाहिक जीवन की शुरुआत करेंगे।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल