Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

बहनोई की मौत के बाद पंकज त्रिपाठी ने बनाई काम से दूरी, दुख में डूबा पूरा परिवार

Pankaj 1

Pankaj Tripathi: पिछले महीने बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता पंकज त्रिपाठी के बहनोई की मौत एक कार एक्सिडेंट में हो गयी थी। कार में मौजूद उनकी बहन को भी गंभीर चोटें आईं थी, हांलाकि अब उनकी स्थिति में सुधार है। मौत की खबर से पंकज और उनका पूरा परिवार सदमे में है। ऐसे में अभिनेता ने निर्णय लिया है कि वह कुछ समय के लिए काम से ब्रेक लेंगे और परिवार के साथ समय बिताएंगे।

डिवाइडर से टकराई थी कार

पंकज त्रिपाठी के बहन और बहनोई के साथ, ये दुर्घटना दिल्ली-कोलकाता राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई थी। वे 20 अप्रैल को बिहार के गोपालगंज से पश्चिम बंगाल जा रहे थे। हादसे की कथित वायरल सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि कार डिवाइडर से टकरा जाती है, जिसके बाद यह हादसा होता है।

शूटिंग देखने जा रहे थे पंकज के बहनोई?

हादसे के बाद, ऐसा कहा जा रहा था कि पंकज की बहन और बहनोई उनकी फिल्म की शूटिंग देखने जा रहे थे। बाद में, कुछ मीडिया रिपोर्टस में बताया गया कि उस समय अभिनेता की किसी फिल्म की शूटिंग नहीं चल रही थी और वह अपने गांव में मौजूद थे। फिलहाल, पंकज इस कठिन समय में अपने परिवार को समय दे रहे हैं।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग
Mamata Banerjee Convoy Attacked
ममता बनर्जी के काफिले पर प्रदर्शनकारियों का हमला, कीचड़-जूते फेंके; हिरासत में TMC कार्यकर्ता की मौत पर हंगामा
PM Modi meets CWG 2026 Medal Winners
"जो खेलेगा, वो खिलेगा", पीएम मोदी ने CWG 2026 पदक विजेताओं से की मुलाकात
Jharkhand Protest
Jharkhand Protest: JPSC पेपर लीक केस में बड़ा एक्शन, 3 सदस्यों ने दिया इस्तीफा; राज्यपाल ने किया मंजूर