Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Today Horoscope: किन राशियों पर बरसेगा पैसा, पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज किन राशियों पर लक्ष्मी मेहरबान होंगी और किनकी किस्मत चमकेगी, यह जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल...
aaj ka rashifal

Aaj Ka Rashifal: ज्योतिष में 12 राशियां होती हैं। इनके नाम मेष, वृष, मिथुन, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन है। आज का दिन इन राशियों के जातकों के लिए कैसा होगा, आइए जानते हैं….

मेष राशि

आज का दिन आपके लिए फलदायक रहने वाला है। आज आपके घर किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। अगर आप कोई नई शुरुआत करेंगे तो अच्छा रहेगा। ऑफिस में बॉस आपके काम की तारीफ करेंगे।

वृष राशि

आज का दिन आपके लिए आलस्य भरा रह सकता है। आप नए काम के प्रति आकर्षित हो सकते हैं। अगर आप प्रॉपर्टी में निवेश करेंगे तो अच्छा रहेगा। माता-पिता की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है।

मिथुन राशि

आप आज कोई प्रॉपर्टी या वाहन खरीद सकते हैं। मित्र आपकी मदद करेंगे। धन संबंधी लेन-देन को लेकर सावधान रहें।

कर्क राशि

आज के दिन आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। बिना मांगे सलाह देना आपके लिए मुसीबत का कारण बन सकता है। सरकारी नौकरी करने वालों को खुशखबरी मिल सकती है।

सिंह राशि

आज आप पार्टनरशिप में या अकेले किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। अपने आसपास रहने वाले शत्रुओं को पहचानने की जरूरत है। अगर आपने उन्हें नहीं पहचाना तो आपके बनते काम बिगड़ सकते हैं। आपको धन संबंधी निवेश से बचना चाहिए। इसमें आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है।

कन्या राशि

अगर आप नौकरी की तलाश कर रहे हैं और बेरोजगार हैं तो आपको आज कोई गुड न्यूज मिल सकती है। राजनीति में रहने वाले वालों को नए पद की प्राप्ति हो सकती हैं। आज आपको किसी दुश्मन या विरोधी की बातों में आने से बचना चाहिए। अगर आप किसी काम के पूरा न होने से परेशान हैं, तो वह आज पूरा हो सकता है।

तुला राशि

आज आपको खुशखबरी मिल सकती है। जिन्हें आप नहीं जानते, उनसे दूरी बनाकर रखें। ससुराल के लोगों से किसी बात पर कहा-सुनी हो सकती है। पत्नी के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाने का प्लान बन सकता है।

वृश्चिक राशि

आज आप अपनी सुख-सुविधाओं पर ज्यादा पैसे खर्च करेंगे। आपका जीवन साथी तरक्की करेगा। इससे आपको बेहद खुशी होगी। आप किसी बचत योजना में पैसे लगाएंगे। जो लोग बैंकिंग सेक्टर में काम कर रहे हैं, उन्हें प्रमोशन मिल सकता है।

धनु राशि

आप आज किसी काम को आगे के लिए टाल सकते हैं। ऑफिस में बॉस की बातों को ध्यान से सुनना पड़ेगा। अगर आपने ऐसा नहीं किया तो मुश्किल में फंस सकते हैं। आपको सरकारी योजना का लाभ मिल सकता है। परिवार में किसी सदस्य की शादी तय हो सकती है। अगर आपने किसी मित्र से उधार लिया है तो वह मांग सकता है।

मकर राशि

आपको आज तरक्की मिल सकती है। नौकरी में आ रही समस्याओं को लेकर जो भी चिंताएं हैं, सब दूर हो जाएंगी। आप किसी धार्मिक आयोजन में शामिल हो सकते हैं। आपका काफी समय से अटका काम आज पूरा हो सकता है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।

कुंभ राशि

आज आपको किसी काम को लेकर काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। ससुरालवाले आपसे पैसे उधार मांग सकते हैं। परिवार में कलह हो सकती है। दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा। किसी मित्र के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं।

मीन राशि

आज के दिन आपको तरक्की मिल सकती है। आपकी समस्याओं का हल भी हो जाएगा। पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। लंबे समय से अटका काम आज पूरा हो सकता है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार