Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

जूनियर महमूद ने 67 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

5

जूनियर महमूद के नाम से मशहूर नईम सैय्यद दुनिया मे अब नहीं रहे। अभिनेता पेट के कैंसर से पीड़ित थे। उनका चौथा स्टेज चल रहा था और हालत काफी गंभीर थी। 67 वर्ष की आयु में वह इस दुनिया को अलविदा कह गए। अभिनेता के निधन से सिनेमा जगत को गहरा झटका लगा है। जानकारी के मुताबिक अभिनेता का निधन अपने आवास पर हुआ। उनका उपचार परेल के टाटा मेमोरियल अस्पताल से चल रहा था। लेकिन कैंसर से जंग में वे हार गए। जूनियर महमूद के निधन की पुष्टि उनके एक फ्रेंड ने की है। उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर की प्रार्थना के बाद सांताक्रूज कब्रिस्तान में किया जाएगा। जूनियर महमूद ने ‘हाथी मेरे साथी’, ‘कारवां’ और ‘मेरा नाम जोकर’ सहित कई चर्चित फिल्मों में काम किया था। 

18 दिन पहले कैंसर के चौथे स्टेज का पता चला

जूनियर महमूद की फैमिली ने निधन की पुष्टि की और बताया कि फोर्थ स्टेज कैंसर की वजह से वह किस दर्द से गुजरे। महमूद के बेटे हुस्नेन ने कहा “हमें उनके चौथे स्टेज के पेट के कैंसर के बारे में 18 दिन पहले ही पता चला था। हम उन्हें टाटा मेमोरियल अस्पताल ले गए। वहां के डीन ने हमें बताया कि इस स्तर पर उपचार और कीमोथेरेपी बहुत दर्दनाक होगी। अस्पताल ने सुझाव दिया था कि हम घर पर ही उनकी देखभाल करें।”

चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में करियर की शुरूआत

जूनियर महमूद ने करियर की शुरुआत साल 1967 में आई संजीव कुमार की फिल्म नौनिहाल से की थी। उस समय वे महज 11 वर्ष के थे। इसके बाद संघर्ष, ब्रह्मचारी, दो रास्ते, कटी पतंग, हाथी मेरे साथी, हंगामा, छोटी बहू, दादागिरी समेत कई फिल्मों में वे नजर आए। सबसे ज्यादा वे राजेश खन्ना और गोविंदा की फिल्मों में दिखे। जूनियर महमूद ने 60 और 70 के दशक में ढेरों फ़िल्मों में अपने दौर के बड़े बड़े कलाकारों के साथ कर एक बाल कलाकार के तौर पर काम कर अपनी अलग पहचान बनाई थी। बाद में वयस्क कलाकर के तौर पर भी उन्होंने ढेरों हिंदी और मराठी फिल्मों में काम किया था। मशहूर नईम सैय्यद ने चार दशक के करियर में सात भाषाओं में 250 से ज्यादा फिल्मों में काम किया।

ये भी देखें

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग
Mamata Banerjee Convoy Attacked
ममता बनर्जी के काफिले पर प्रदर्शनकारियों का हमला, कीचड़-जूते फेंके; हिरासत में TMC कार्यकर्ता की मौत पर हंगामा
PM Modi meets CWG 2026 Medal Winners
"जो खेलेगा, वो खिलेगा", पीएम मोदी ने CWG 2026 पदक विजेताओं से की मुलाकात
Jharkhand Protest
Jharkhand Protest: JPSC पेपर लीक केस में बड़ा एक्शन, 3 सदस्यों ने दिया इस्तीफा; राज्यपाल ने किया मंजूर
UP Politics
UP Politics: ‘युवा अब नौकरी मांगने वाले नहीं, रोजगार देने वाले बन रहे’, सिद्धार्थनगर में योगी का कांग्रेस पर निशाना