श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

क्या फर्क है ओपिनियन पोल और एग्जिट पोल में? वोटिंग के बाद होती है जारी

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मतदान खत्म होते ही, एक जून की शाम को एग्जिट पोल जारी होंगे। मतदान के परिणाम का अनुमान एग्जिट पोल से लगाया जा सकता है।
exit poll| LOK SABHA ELECTION 2024 | SHRESHTH BHARAT

Lok Sabha Election 2024 Exit Poll: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मतदान खत्म होते ही, एक जून की शाम को एग्जिट पोल जारी होंगे। मतदान के परिणाम का अनुमान एग्जिट पोल से लगाया जा सकता है। हालांकि, ये कितने सटीक होंगे, इसका पता परिणाम वाले दिन ही लगेगा। आज हम आपको एग्जिट पोल और ओपिनियन पोल से जुड़ी कुछ अहम बातें बताने जा रहे हैं…

क्या होता है एग्जिट पोल?

एग्जिट पोल एक तरह का चुनावी सर्वे होता है। वोटिंग के दिन एग्जिट पोल और न्यूज चैनल वाले मतदान केंद्रों पर मौजूद रहते हैं। वे मतदान केंद्र पर मौजूद वोटर्स से मतदान से जुड़े सवाल पूछते हैं। इसके बाद लोगों द्वारा दिए जवाबों के आधार पर रिपोर्ट तैयार की जाती है। इस रिपोर्ट से मिले डाटा के मुताबिक, मतदाताओं के रुझान का पता लगाया जाता है।

मतदान के बाद ही जारी होता है एग्जिट पोल

एग्जिट पोल को अंतिम चरण के मतदान खत्म होने के आधे घंटे बाद जारी किया जाता है। ऐसा लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम-1951 की धारा 126 ए के तहत किया जाता है। इस नियम का उल्लंघन करने पर सजा का प्रावधान है। अगर कोई व्यक्ति इस नियम का उल्लंघन करता है तो दो साल सजा, जुर्माना या फिर दोनों हो सकते हैं।

कब बनी थी गाइडलाइंस?

भारत निर्वाचन आयोग ने साल 1998 में पहली बार एग्जिट पोल की गाइडलाइंस जारी की थी। साल 2010 में छह राष्ट्रीय और 18 क्षेत्रीय दलों के समर्थन के बाद मतदान के दौरान एग्जिट पोल जारी करने पर रोक लगाई गई थी। ऐसा धारा 126 ए के तहत किया गया था। साथ ही आयोग ने ओपिनियन और एग्जिट पोल करते समय सर्वे एजेंसी का नाम और मतदाताओं से पूछे गए सवालों का विवरण देने का भी निर्देश है।

क्या होते हैं ओपिनियन पोल?

एग्जिट पोल की तरह ही ओपिनियन पोल भी एक चुनावी सर्वे होता है, लेकिन एग्जिट पोल से विपरीत इसे चुनाव से पहले किया जाता है। इसमें मतदाता होने की शर्त अनिवार्य नहीं है। इस सर्वे में हर कोई भाग ले सकता है। ओपिनियन पोल में लोगों से राजनीतिक मुद्दों पर सवाल पूछकर जनता की रुचि किस पार्टी की तरफ है, इसका अंदाजा लगाया जाता है।

बच्चों का बचपन बचाने के लिए आयोग 1 जून से चलाएगा ये अभियान


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

UP Cabinet
योगी सरकार ने PRD के जवानों को दी खुशखबरी, बढ़ाई गई सैलरी
Delhi Weather
दिल्ली-एनसीआर में हीटवेव की चेतावनी, राजस्थान में रेड अलर्ट जारी
KKR vs LSG Head to Head Records
IPL 2025: KKR ने जीता टॉस, लखनऊ सुपर जायंट्स को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता
Waqf Bill in Supreme Court
वक्फ कानून के खिलाफ SC में कई याचिकाएं दायर, 15 अप्रैल को हो सकती है सुनवाई
Supreme Court On Tamil Nadu Governor
सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु गवर्नर को लगाई फटकार, जानें क्या हैं मामला?
pm modi
मुद्रा योजना से महिलाओं और युवाओं को लाभ, उद्यमिता को बढ़ावा: प्रधानमंत्री मोदी