Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

TMC ने जारी किया अपना चुनावी घोषणापत्र, जानें क्या कहता है ‘दीदी का वादा’

TMC manifesto

Trinamool Congress Manifesto: ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने बुधवार को अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी कर दिया है। 6 भाषाओं में जारी किए इस घोषणा पत्र में टीएमसी ने वादा किया है कि वह सीएए और एनआरसी को खत्म करेगी। सीएए नागरिकता संशोधन एक्ट है तो एनआरसी नेशनल रजिस्टर फॉर सिटीजन है। तृणमूल कांग्रेस इन दोनों के खिलाफ बहुत मुखर रही है।

इतना ही नहीं, ये घोषणापत्र यह भी कहता है कि यूनिफॉर्म सिविल कोड भी भारत में लागू नहीं होगा। ये तीनों कानून भाजपा की राजनीति का अहम हिस्सा रहे है। इस साल सीएए का नोटिफिकेशन पूरे देश में लागू हो चुका है। यूसीसी उत्तराखंड में लागू किया गया है।

इस घोषणापत्र में 10 प्वाइंट हैं जिनको ‘दीदी का वादा’ कहा गया है। इसमें 100 दिनों के काम की गारंटी के साथ न्यूनतम भत्ते को बढ़ाने की बात हुई है। घोषणा पत्र में गरीबी के लिए घर, बीपीएल परिवार के लिए 10 मुफ्त एलपीजी सिलेंडर, घर पर मुफ्त राशन, बूढ़ों की पेंशन में इजाफा, ईंधन की कीमतों पर लगाम लगाना, उच्च शिक्षा हासिल करने के लिए स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड और लड़कियों, महिलाओं के लिए आर्थिक सहयोग का वादा किया है।

टीएमसी भाजपा के खिलाफ चुनावी जंग लड़ने के लिए बनाए गए इंडिया गठबंधन का एक अहम दल है। ममता बनर्जी भाजपा पर CAA, NRC और UCC जैसे मुद्दों को लेकर काफी हमलावर रही हैं जिसकी झलक घोषणापत्र में भी नजर आती है। उन्होंने हाल ही में कोलकाता में रेड रोड पर ईद के दौरान सभा को संबोधित करते हुए इन तीनों एक्ट के खिलाफ जमकर बयानबाजी की थी।

घोषणापत्र को बंगाली के अलावा हिंदी, इंगलिश, उर्दू, नेपाली और ओल चिकी लिपि में जारी किया गया था।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

AI-Powered Param Pragya Facility at IIT Delhi
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, ‘परम प्रज्ञा’ का किया वर्चुअल उद्घाटन; बोले- चिप से जहाज तक यहीं होगा निर्माण
US Tariff On India
रूस से तेल खरीदने की कीमत चुकाएगा भारत? अमेरिका ने खोला 100% टैरिफ का रास्ता; अमेरिकी सीनेट से प्रतिबंध बिल पास
Atiq Ahmed Son’s Funeral
भाई अबान के जनाजे में शामिल होंगे उमर-अली, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी पैरोल; कड़ी सुरक्षा में पहुंचेंगे प्रयागराज
Agra
आगरा की धंसी सड़क पर सियासत, गड्ढे में उतरकर सपा नेता ने सरकार से पूछे विकास के सवाल
Ambedkar Nagar News
'युवाओं, किसानों और महिलाओं के हितों के खिलाफ है सपा का रवैया', अंबेडकर नगर से सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना
Ramayana Global Release
'रामायण' रचेगी इतिहास! 59 हजार स्क्रीन्स पर होगी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म रिलीज; तोड़ेगी 'अवतार 2' और 'RRR' का रिकॉर्ड