Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

IPL: DC के गेंदबाजों ने कराया GT के बल्लेबाजों को ‘डांडिया’, 89 पर टीम ढेर

ipl 2024

IPL 2024 GT vs DC: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल 2024 के 32वें मैच में गुजरात टाइटंस की शुरुआत बेहद खराब रही है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात की टीम 17 ओवरों में 89 रन पर सिमट गई है।

आईपीएल 2024 के 32वे मैच में गुजराट टाइटंस की टीम अपने ही होम ग्राउंड पर बुरी तरह से फ्लॉप हो गई और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 89 रन पर आउट हो गई। ये मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हो रहा है जहां पर डीसी के गेंदबाजों ने बल्लेबाजों के खेल को फीका कर दिया।

बड़े हाई स्कोरिंग मुकाबलों के बीच ये एक अप्रत्यशित लो स्कोरिंग मैच देखने के लिए मिला है। इस मैच में राशिद खान अगर 24 गेंदों पर 31 रनों की पारी ना खेलते तो गुजरात 60-70 रन पर भी आउट हो सकता था।

गुजरात टाइटंस की बल्लेबाजी का हाल –

  • ऋद्धिमान साहा (2 रन): मुकेश कुमार की गेंद पर बोल्ड आउट हुए.
  • शुभमन गिल (8 रन): ईशांत शर्मा की गेंद पर पृथ्वी शॉ के हाथों कैच आउट.
  • साई सुदर्शन (12 रन): रन आउट हुए, सुमित कुमार ने किया रन आउट.
  • डेविड मिलर (2 रन): ईशांत शर्मा की गेंद पर ऋषभ पंत के हाथों कैच आउट.
  • अभिनव मनोहर (8 रन): ट्रिस्टन स्टब्स की गेंद पर ऋषभ पंत के हाथों कैच आउट.
  • राहुल तेवतिया (10 रन): अक्षर पटेल की गेंद पर LBW आउट.
  • शाहरुख खान (0 रन): ट्रिस्टन स्टब्स की गेंद पर आउट हुए.
  • राशिद खान (31 रन): मुकेश कुमार की गेंद पर कैच आउट.
  • मोहित शर्मा (2 रन): खलील अहमद की गेंद पर कैच आउट.
  • नूर अहमद (1 रन): मुकेश कुमार की गेंद पर बोल्ड.
  • स्पेंसर जॉनसन (1 रन): नाबाद.

दिल्ली कैपिटल्स की शानदार गेंदबाजी

दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों ने एकजुट होकर बढ़िया बॉलिंग की। मुकेश कुमार ने 14 रन देकर 3, ईशांत शर्मा ने 8 रन देकर 2, ट्रिस्टन स्टब्स ने 11 रन देकर दो विकेट लिए। इसके अलावा खलील अहमद और अक्षर पटेल ने कोटे से पूरे ओवर फेंकते हुए ना केवल बेहद टाइट गेंदबाजी की बल्कि 1-1 विकेट भी लिया।

  • खलील अहमद ने 4 ओवरों में सिर्फ 18 रन देकर 1 विकेट लिया है, उनका इकॉनॉमी रेट 4.50 है।
  • ईशांत शर्मा ने अपने 2 ओवर के स्पेल में सिर्फ 8 रन दिए हैं और उन्हें भी 1 सफलता मिली है, उनका इकॉनॉमी रेट 4.00 है।
  • मुकेश कुमार ने 2.3 ओवरों में 14 रन देकर 3 विकेट लिए हैं, उनका इकॉनॉमी रेट 5.60 है।
  • कुलदीप यादव ने 4 ओवरों के स्पेल में 16 रन दिए हैं और उन्हें कोई विकेट नहीं मिला है, उनका इकॉनॉमी रेट 4.00 है।
  • ट्रिस्टन स्टब्स ने 1 ओवर फेंका है जिसमें उन्होंने 11 रन दिए हैं और उन्हें 2 विकेट मिले हैं, उनका इकॉनॉमी रेट 11.00 है।
  • अक्षर पटेल ने भी किफायती गेंदबाजी करते हुए 4 ओवरों में 17 रन दिए हैं और 1 विकेट लिया है, उनका इकॉनॉमी रेट 4.20 है।

जीत की अदद तलाश में भटक रही दिल्ली कैपिटल्स के लिए ये प्रदर्शन एक टॉनिक की तरह से है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा
JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल