Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

T20 World Cup: रियान-दुबे हिट, गिल-जायसवाल अब कैसे होंगे फिट?

Riyan Parag

T20 World Cup 2024: आईपीएल 2024 अपने शबाब पर है जहां रियान पराग, शिवम दुबे जैसे युवा जमकर अपना जलवा बिखेर रहे हैं। इस टूर्नामेंट के तुरंत बाद टी20 वर्ल्ड कप भी है। जाहिर है आईपीएल का प्रदर्शन बहुत हद तक किसी खिलाड़ी की एंट्री वर्ल्ड कप में तय करेगा। रियान पराग ने खासकर जिस तरह से अपना नया अवतार दिखाया है उसने सबको प्रभावित किया है।

कोहली-रोहित हो सकते हैं ओपनर

माना जा रहा है वर्ल्ड कप में ये खिलाड़ी अपनी जगह बना लेगा। शिवम दुबे के भी अंदर जाने के भरपूर चांस हैं। विराट कोहली और रोहित शर्मा को बतौर ओपनर आजमाया जा सकता है। लेकिन यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल का मामला लटक गया है।

यशस्वी जायसवाल की जगह खतरे में

विराट, रोहित की टॉप ऑर्डर में मौजूदगी का मतलब है कि यशस्वी जायसवाल की जगह खतरे में है। ये बाएं हाथ का स्टार मौजूदा सीजन के सात मैचों में 17.29 की औसत के साथ 121 ही रन बना पाया है।

शुभमन गिल कहां फिट होंगे?

हालांकि शुभमन गिल ने छह मैचों में 151.78 के औसत के साथ 255 रन बनाए हैं। लेकिन टीम इंडिया का टॉप ऑर्डर पहले ही भरा होने के कारण उनकी जगह पर भी तलवार लटकी है। निचले क्रम में उनको रियान पराग और शिवम दुबे जैसे होनहार युवा कड़ी चुनौती दे रहे हैं। ऐसे में गिल के लिए चुनौती है कि वे कहां फिट होंगे।

रियान पराग 2.0

असल में असम के रियान पराग ने सात मैचों में 161.42 के तूफानी स्ट्राइक रेट के साथ 318 रन बनाए हैं। वे शिवम दुबे के साथ मिडिल ऑर्डर में फिट हो सकते हैं। दुबे ने 6 मैचों में अभी तक 242 रन बनाए हैं जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 163.51 रहा है। वे फिनिशर की भूमिका में है। उनके लिए टीम इंडिया में भी ऐसा ही रोल हो सकता है।

दिनेश कार्तिक के लिए भी मुश्किल

हालांकि यहां दिनेश कार्तिक जैसा नाम चूक रहा है। कार्तिक ने जिस तरह का प्रदर्शन किया है वह सभी सीनियरों खिलाड़ियों में सर्वाधिक प्रभावित करने वाला है। लेकिन कार्तिक आईपीएल 2022 में कुछ ऐसी ही फॉर्म के बाद टी 20 वर्ल्ड कप में आए थे। वे आईपीएल की फॉर्म को इंटरनेशनल क्रिकेट में नहीं उतार पाए थे। ये बात उनके खिलाफ जाती है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग
Mamata Banerjee Convoy Attacked
ममता बनर्जी के काफिले पर प्रदर्शनकारियों का हमला, कीचड़-जूते फेंके; हिरासत में TMC कार्यकर्ता की मौत पर हंगामा
PM Modi meets CWG 2026 Medal Winners
"जो खेलेगा, वो खिलेगा", पीएम मोदी ने CWG 2026 पदक विजेताओं से की मुलाकात